Friday, April 17, 2026
Homeडीडवानाडीडवाना: लाडनूं में दो बाइकों की भिड़ंत, दो युवकों की मौत; एक...

डीडवाना: लाडनूं में दो बाइकों की भिड़ंत, दो युवकों की मौत; एक गंभीर घायल

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना: लाडनूं कस्बे में देर रात हुए सड़क हादसे ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। तिरपाल मार्किट के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

- विज्ञापन -image description
image description

हादसे में डूंगरगढ़ तहसील के हेमासर निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं लाडनूं के छपारा निवासी सुरेंद्र को गंभीर हालत में सीकर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम आज सोमवार को किया जाएगा। तीसरे गंभीर घायल का राजकीय अस्पताल में इलाज जारी है।

- विज्ञापन -image description

घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस का कहना है कि मृतकों की लाश का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

डीडवाना: आज फिर बस और ट्रेलर की भिड़ंत, मौलासर बाईपास बना हादसों का हॉटस्पॉट

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!