कुचामन सिटी. अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा की जिला इकाई डीडवाना–कुचामन की नई कार्यकारिणी (2025–2029) की घोषणा जिला अध्यक्ष भैरूलाल उपाध्याय ने की।


यह गठन राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कुमार उपाध्याय, प्रदेश संयोजक विशाल शर्मा और प्रदेश महामंत्री राधेश्याम शर्मा की अनुशंसा पर किया गया।

नई कार्यकारिणी में हेमराज तिवाड़ी (परबतसर) और गौतम प्रसाद उपाध्याय (नावां) को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सीताराम गौतम (लाडनूं) और भंवरलाल शर्मा (नौनपुरा, कुचामन) को जिला उपाध्यक्ष तथा सत्यप्रकाश शर्मा (कुचामन) को जिला महामंत्री मनोनीत किया गया।
इसके अलावा, मनोज उपाध्याय (डीडवाना) को संगठन मंत्री, संतोष जोशी (मकराना) को सांस्कृतिक मंत्री, रमेश कुमार उपाध्याय (डीडवाना) को कार्यालय मंत्री, भगवान शर्मा आकोदा (डीडवाना) को प्रचार-प्रसार मंत्री, चंद्रप्रकाश उपाध्याय (कुचामन) को कोषाध्यक्ष और शंकरलाल सिंवाल (डीडवाना) को संयोजक नियुक्त किया गया।

विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी होंगे – डॉ. चंद्रशेखर सिंवाल (चिकित्सा), दुर्गा प्रसाद शर्मा (शिक्षा), पूनमचंद शर्मा (मीडिया), सीताराम उपाध्याय (ज्योतिष), श्रवण कुमार चुगनी (खेल) और प्रदीप गौतम (जनगणना)।
जिलाध्यक्ष भैरूलाल उपाध्याय ने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी समाज सेवा, शिक्षा और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य करेगी और आने वाले वर्षों में समाज को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।
कुचामन विकास महिला मंच का भव्य डांडिया उत्सव, विजेताओं के नामों की घोषणा






