कुचामन सिटी. भारत विकास परिषद् कुचामन शहर द्वारा शहर स्थित अर्जुन स्मार्ट विद्यालय में संस्था के स्थायी प्रकल्प गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


जानकारी देते हुए भारत विकास परिषद् के कोषाध्यक्ष अंकुर काला ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत परिषद् संरक्षक डॉ गोविंदराम चौधरी, विद्यालय निदेशक बृजमोहन रुलाणिया एवं परिषद् सदस्यों द्वारा मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित करके की गई।

इसके पश्चात संस्था के सदस्य जयप्रकाश शर्मा द्वारा भारत विकास परिषद् की व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण की संकल्पना तथा परिषद् द्वारा किये जा रहे सेवा और संस्कार से जुड़े कार्यों से उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को अवगत करवाया गया।
तत्पश्चात परिषद् के सदस्य सीताराम चौधरी द्वारा उपस्थित बच्चों को भारत की महान गुरुकुल एवं गुरु शिष्य परंपरा एवं विद्यार्थी के जीवन निर्माण में शिक्षक की भूमिका विषय पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई।

परिषद् द्वारा विद्यालय के छात्र छात्राओं में कल्पना, मनजीत, कुलदीपा, गुनगुन कुमारी एवं विहान रूलानिया का दुपट्टा, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर तथा विद्यालय में उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए शिक्षक वर्ग से किशोर कुमार, नवल कुमार, रणजीत, दीपिका एवं हर्षिता मेहता का दुपट्टा, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर अभिनंदन किया गया।
तत्पश्चात् विद्यालय निदेशक बृजमोहन रुलाणिया द्वारा विद्यालय में संस्कार से जुड़े इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए परिषद् के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए भविष्य में विद्यालय में परिषद् के प्रकल्पों को नियमित रूप से आयोजित करने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम के अंत में संस्था के संरक्षक डॉ गोविंदराम चौधरी द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं समस्त स्टाफ का कार्यक्रम के आयोजन एवं व्यवस्था निर्माण के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
कार्यक्रम का मंच संचालन परिषद के गुरु वंदन छात्र अभिनंदन प्रकल्प प्रभारी बजरंग कांटिया द्वारा किया गया। इस दौरान परिषद् के संपर्क संयोजक शरद सोमानी, महेंद्र वर्मा, सुशील काबरा,रामूराम महला व अन्य सदस्य उपस्थित रहें।
डीडवाना: मौलासर बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, पाँच की मौत
कुचामन सिटी: ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी, गूंजे या रसूलल्लाह के नारे






