कुचामन सिटी. बालाजी नगर पारीक कॉलोनी में आचार्य नवनीत दाधीच के सानिध्य में नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ हुआ।


विशाल नौ दिवसीय नवरात्र स्थापना के तहत अधिशासी अधिकारी महेन्द्र सिंह चारण सपत्निक मुख्य यजमान बने और घट स्थापना कर देवी भगवती के प्रथम स्वरूप का विधिवत पूजन किया।

इस अवसर पर बजरंग लाल पारीक, गोपाललाल कुमावत, चंद्रप्रकाश कुमावत, एडवोकेट विनोद सिंह, रामचंद्र कुमावत, मुकेश कुमावत, अर्जुनराम चौधरी, बजरंग दास स्वामी, राजाराम प्रजापति, गौरव जांगीड़, मुकेश सिहोटा, सुरेश सिहोटा, युवराज पारीक, निखिल टेलर, कृष्णकांत शर्मा, नथमल मंगलिहारा सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष आरती में शामिल हुए।
आयोजन समिति के अर्जुनराम चौधरी और बजरंग दास स्वामी ने बताया कि नौ दिनों तक प्रातःकाल विशेष पूजन और सांयकाल आरती के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

विशेष कार्यक्रम की झलकियाँ –
- 26 सितम्बर 2025 – डांडिया नाइट
- 27 सितम्बर 2025 – गरबा नाइट
- 29 सितम्बर 2025 – शिव तांडव व भस्म आरती की प्रस्तुति
- 30 सितम्बर 2025 – सुंदरकांड व भजन संध्या
- 1 अक्टूबर 2025 – पूर्णाहुति, शोभायात्रा और विसर्जन
कुचामन सिटी: शाकंभरी माता मंदिर की बरगद वाटिका में लॉयन्स क्लब ने किया पौधारोपण






