कुचामन सिटी पुस्तकालय जो पिछले एक शताब्दी से नगर के प्रबुद्ध पाठकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए ज्ञान का केन्द्र बना हुआ है, की नई प्रबंधकारिणी समिति का निर्वाचन रविवार को साधारण सभा में सम्पन्न हुआ।


निर्वाचन में आजीवन सदस्यों ने सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव किया। इसमें शिवकुमार अग्रवाल को अध्यक्ष, एडवोकेट महेंद्र कुमार पारीक को उपाध्यक्ष, रामनिवास कुमावत को मंत्री, कालीचरण व्यास को कोषाध्यक्ष तथा बंशीलाल कांसोटिया को उपमंत्री पद के लिए चुना गया।

निर्वाचन अधिकारी प्राचार्य लक्ष्मण शर्मा ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए कुचामन पुस्तकालय के विकास एवं सतत संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर ओमप्रकाश भोमराजका, सुरेश कुमार बंसल, सुनील कुमार माथुर, हरिमोहन बिरला, मोहम्मद शकील, भंवरलाल, मृदुला कोठारी, मोहनलाल सोनी, रामगोपाल शर्मा, रवींद्र खरींट, सत्यनारायण मोर, अहमद अली, बनवारी लाल मोर, रमेश चावला, सुरेश वर्मा, दामोदर लाल झंवर, मुरारि गौड़, कमल कुमार गौड़, विमल पारीक, सुशील काबरा, प्रवीण शर्मा एडवोकेट, सत्य प्रकाश शर्मा, चंद्रप्रकाश डीडवानियां, सत्यनारायण तोषनीवाल, राधेश्याम खटोड़, प्रकाश चंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में आजीवन सदस्य उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी: ध्वजारोहण के साथ 5179वीं महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ, 9 दिन चलेगा आयोजन






