Saturday, May 16, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: नाबालिग अपहरण मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष को सौंपा पत्र,...

कुचामन सिटी: नाबालिग अपहरण मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष को सौंपा पत्र, समाज ने दी चेतावनी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. कुमावत समाज ने भाजपा की जिला अध्यक्ष सुनीता रादंड को पत्र सौंपकर 27 अगस्त 2025 को कुचामन में हुई एक नाबालिग बच्ची के अपहरण मामले में पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।

- विज्ञापन -image description
image description

पत्र में कहा गया है कि यह पत्र भाजपा के परम्परागत वोटबैंक कुमावत समाज के संदर्भ में ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से लिखा गया है। समाज ने बताया कि अपहरण को एक महीना बीत चुका है, लेकिन पुलिस प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

- विज्ञापन -image description

कुमावत समाज ने पत्र में यह भी लिखा कि उनके समाज ने हमेशा भाजपा का समर्थन किया है और नावा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा सत्ता में है। उन्होंने कहा कि समाज को सत्ता होने के बावजूद पार्टी से जो उम्मीद थी, उस पर अब पानी फिरता नजर आ रहा है, जिससे समाज आक्रोशित है। समाज ने चेतावनी दी कि आवश्यक होने पर कठोर कदम उठाने पर विचार किया जा सकता है, जिसमें पार्टी की सदस्यता छोड़ना भी शामिल है।

पत्र में आगे कहा गया कि समाज ने ही नागौर जिले में नावा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की नींव रखी और परिजनों ने कठिन परिस्थितियों में पार्टी को खून-पसीने से सींचा। समाज ने उम्मीद जताई कि पुलिस प्रशासन नाबालिग बच्ची को बरामद करने और अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार करने में तत्परता दिखाएगा।

- Advertisement -ishan

कुमावत समाज ने उल्लेख किया कि इस प्रकार की अनदेखी से आहत होकर स्वर्गीय हरीश कुमावत के परिवार ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

अतः समाज ने भाजपा जिला अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि इस मामले में हस्तक्षेप करें और पार्टी आलाकमान को गंभीर मामले से अवगत कराएँ, ताकि संबंधित मंत्रालय के माध्यम से पुलिस प्रशासन को फटकार लगाई जाए और आवश्यक कार्रवाई की जाए।

कुचामन सिटी: नाबालिग अपहरण मामले में नेता प्रतिपक्ष ने की ₹1 लाख इनाम की घोषणा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!