Saturday, May 9, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में युवराज गौड़ ने स्वर्ण पदक...

कुचामन सिटी: जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में युवराज गौड़ ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर लहराया परचम

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी। शहर के स्टेशन रोड स्थित ग्लोबल इंटरनेशनल एकेडमी (CBSE) के छात्र युवराज गौड़ ने भवानी शिक्षण संस्थान गैलासर में आयोजित 69वीं जिला स्तरीय कराटे विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर एकेडमी एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।

- विज्ञापन -image description
image description

छात्र युवराज गौड़ का राज्य स्तर पर चयन हुआ है, जो राजस्थान पब्लिक उ.मा.वि. बिसाऊ (झुंझुनू) में होने वाली राज्य स्तरीय कराटे विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में डीडवाना-कुचामन जिले का नेतृत्व करेगा।

- विज्ञापन -image description

संस्था निदेशक बनवारी लाल पचार, संस्था सचिव सुल्तान सिंह थालोड़, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार बिजारणिया एवं प्रधानाचार्या प्रतिमा पंवार ने छात्र के सम्मान में समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर विद्यालय में खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, कराटे आदि प्रतियोगिताओं में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रतियोगियों का भी माला पहनाकर सम्मान किया गया। विद्यालय की कबड्डी टीम में बेस्ट रेडर रवि चौधरी, बेस्ट डिफेंडर तनिषा गुगड़ एवं खो-खो टीम में बेस्ट रनर अमिषा चौधरी, बेस्ट चेज़र कृष्णा कुमावत का सम्मान किया गया।

संस्था सचिव सुल्तान सिंह थालोड़ ने छात्रों के शानदार प्रदर्शन पर बधाई देते हुए उनके भविष्य की सफलताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। छात्र की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए संस्था निदेशक बनवारी लाल पचार ने कहा कि एकेडमी के लिए यह बहुत ही गर्व की बात है।

- Advertisement -ishan

जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाकर शानदार प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्या प्रतिमा पंवार ने बताया कि छात्र युवराज ने कराटे में गोल्ड मेडल, कबड्डी छात्र वर्ग में क्वार्टर फाइनल एवं बैडमिंटन में छात्रा हेतांशी और छात्र वेदांत ने सेमीफाइनल तक पहुंचकर शानदार प्रदर्शन किया। एकेडमी में अभी भी तृतीय एवं चतुर्थ समूह में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए छात्र-छात्राओं द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।

संस्था के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार बिजारणिया ने कहा कि खेल के क्षेत्र में यह सफलता सही मार्गदर्शन का सूचक है, जो भविष्य की उपलब्धियों की उम्मीद को और मजबूत बनाती है।

कुचामन सिटी: अग्रसेन जयंती पर बैडमिंटन प्रतियोगिता का सफल आयोजन

डीडवाना-कुचामन पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी कर काटे 180 चालान, 4 वाहन जप्त

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!