कुचामन सिटी. निकटवर्ती गांव हिराणी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।


प्राचार्य राजेन्द्र मुवाल ने जानकारी दी कि 17 वर्ष बालक वर्ग की प्रतियोगिता राजकीय उ.मा.वि. पीह परबतसर में आयोजित हुई। इसमें ग्रीको-रोमन शैली के 60 किलोग्राम भार वर्ग में राकेश ने प्रथम तथा छोटूराम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग में 48 किलोग्राम भार में महेन्द्र कुमावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस टीम के प्रभारी वरिष्ठ अध्यापक गोपीराम माली रहे।

वहीं, 14 वर्ष बालक वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता राउमावि डाबड़ा, मौलासर में हुई। इसमें विद्यालय के छात्र हेमराज मीणा ने 48 किलोग्राम फ्री-स्टाइल वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर सफलता अर्जित की। इस टीम के प्रभारी अध्यापक नरेन्द्र सिंह भाटी रहे।

विजेता छात्रों के सम्मान में विद्यालय प्रांगण में विशेष समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कोच सोहनराम व शारीरिक शिक्षक शिम्भूलाल का भी अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता सुनील कुमार जोशी ने किया।

राजेन्द्र मुवाल प्राचार्य ने कहा कि “हमारे विद्यालय के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किए हैं। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, प्रशिक्षक कोच के मार्गदर्शन और अध्यापकों के सहयोग का परिणाम है।
हमें गर्व है कि हमारे प्रतिभागी खेल के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। आने वाले समय में ये खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी अवश्य सफलता प्राप्त करेंगे।”

इस अवसर पर व्याख्याता भगवान सहाय शिवरान, व्याख्याता लक्ष्मणराम, वरिष्ठ अध्यापिका अल्पना शर्मा, मंजू डोडवाडिया, मीनू, अध्यापिका मधुबाला, सुनीता गहन, आरती सोनी, प्रयोगशाला सहायक रानू, वरिष्ठ सहायक हर्षिता, विद्यालय सहायक तुलसीराम, सहायक कर्मचारी ज्योति सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कुचामन पुस्तकालय में 12 से 14 सितम्बर तक राष्ट्र भाषा हिन्दी कार्यक्रम
कुचामन नगरपरिषद में आसिफ खान ही रहेंगे सभापति, कोर्ट से मिला स्टे






