Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन पुस्तकालय की प्रबंध कार्यकारिणी का चुनाव 14 सितम्बर को

कुचामन पुस्तकालय की प्रबंध कार्यकारिणी का चुनाव 14 सितम्बर को

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. कुचामन पुस्तकालय की प्रबंध कार्यकारिणी के चुनाव आगामी 14 सितम्बर 2025 (रविवार) अपराह्न 4 बजे पुस्तकालय परिसर में सम्पन्न होंगे।

- विज्ञापन -image description
image description

पुस्तकालय के अध्यक्ष महेंद्र कुमार पारीक एवं सचिव शिव कुमार अग्रवाल ने बताया कि हाल ही में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कार्यकारिणी चुनाव निर्धारित तिथि को ही कराए जाएंगे।

- विज्ञापन -image description

निर्वाचन की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए पुस्तकालय प्रबंधन समिति ने प्राचार्य लक्ष्मण शर्मा को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। उनके निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में ही पूरी चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होगी।

चुनाव के दौरान पुस्तकालय प्रबंध कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चयन होगा। पुस्तकालय प्रबंधन ने सभी सदस्यों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होकर लोकतांत्रिक परंपरा के अनुरूप निर्वाचन में भाग लें और संस्था की प्रगति में सक्रिय योगदान दें।

- Advertisement -ishan

श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ कल, कुचामन गौशाला से निकलेगी कलश यात्रा

कुचामन सिटी में आएंगी पतंजलि योगपीठ की शिष्याएं, स्वास्थ्य और योग का देंगी ज्ञान

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!