Wednesday, April 29, 2026
Homeक्राइम न्यूजनावां: शराब की दुकान में नकबजनी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पांच माह...

नावां: शराब की दुकान में नकबजनी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पांच माह से था फरार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां पुलिस ने नकबजनी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए पांच माह से फरार चल रहे आरोपी रिद्वकरण को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात में पहले ही एक आरोपी किसन की गिरफ्तारी हो चुकी है।

- विज्ञापन -image description
image description

दरअसल, 12 मार्च 2025 को अशोक सिंह पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी दूर्गापुरा पीपराली (जिला सीकर) ने पुलिस में रिपोर्ट दी थी कि वह खाखड़की रोड स्थित शराब की दुकान नम्बर 03 पर बतौर सेल्समैन कार्यरत है। यह दुकान ताराचंद की है।

- विज्ञापन -image description

11 मार्च की रात दुकान बन्द कर सोने के बाद अगली सुबह करीब 6 बजे जब वह दुकान पर पहुंचा तो ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो गल्ले में रखे 90 हजार रुपये और तीन पेटी शराब गायब थीं। इस रिपोर्ट पर पुलिस थाना नावां शहर में प्रकरण संख्या 66/2025, धारा 331(4), 305ए बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक डीडवाना-कुचामन ऋचा तोमर (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन सिटी नेमीचन्द खारिया (आरपीएस) और वृताधिकारी कुचामन सिटी अरविन्द विश्नोई की सुपरविजन में थाना अधिकारी नन्दलाल (पु.नि.) के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

- Advertisement -ishan

टीम ने कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच और फील्ड इंटेलिजेंस के आधार पर पहले आरोपी किसन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जबकि उसका सहयोगी रिद्वकरण फरार चल रहा था।

लगातार निगरानी और पूछताछ के बाद आखिरकार 17 अगस्त 2025 को आरोपी रिद्वकरण उर्फ नानुराम पुत्र छीतर (उम्र 33 वर्ष, निवासी कोटड़ी, थाना रूपनगढ़, जिला अजमेर, हाल निवासी नमक कॉलोनी नावां शहर) को गिरफ्तार कर लिया गया।

टीम सदस्य – इस कार्रवाई में थाना अधिकारी नन्दलाल रिणवा पु.नि., हैड कॉन्स्टेबल नरेश कुमार, कॉन्स्टेबल सोहन, राजेश, प्रियंक कुमार, मुकेश कुमार, कमलेश और शिवपाल की सक्रिय भूमिका रही।

ड्रग्स, नकली नोट और स्कॉर्पियो के साथ नावां पुलिस ने बीकानेर के अब तक 8 बदमाशों को किया गिरफ्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!