नावां शहर में बुधवार शाम उस समय हलचल मच गई जब बीकानेर से पीछा कर रहे पुलिस दस्ते की सूचना पर नावां पुलिस ने सांभर चौराहे के पास नाकाबंदी की।


हार्डकोर अपराधियों ने नाकाबंदी तोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर उन्हें फिल्मी अंदाज़ में धर दबोचा।

बीकानेर पुलिस बुधवार शाम कुछ हार्डकोर अपराधियों का पीछा करते हुए नावां की ओर बढ़ रही थी। सूचना के आधार पर नावां थाना पुलिस ने सांभर चौराहे के पास नाकाबंदी की। जैसे ही संदिग्ध वाहन चौराहे के पास पहुंचा, आरोपियों ने रुकने की बजाय पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर नाकाबंदी तोड़ दी और तेजी से वाहन भगा दिया। इसके बाद बीकानेर और नावां पुलिस की संयुक्त टीम ने उनका पीछा किया।


भागते समय अपराधियों को रोकने के लिए पुलिस ने तत्परता दिखाई। इस दौरान कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
गाड़ी रुकते ही पुलिस ने घेराबंदी कर सभी अपराधियों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। बाद में क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को नावां पुलिस थाने लाया गया।
वीआईपी ट्रेड घोटाले का मास्टरमाइंड निकला कुचामन निवासी धीरज गट्टाणी






