कुचामन सिटी. लॉयन्स क्लब प्रान्त 3233 ई-2 द्वारा निर्धारित रोहित मेहता लायंस क्वेस्ट सप्ताह के अंतर्गत लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट ने मेहरो की ढाणी स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण एवं नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया।


क्लब के संस्थापक अध्यक्ष लॉयन राम काबरा, बरगद संरक्षण फाउंडेशन के राजेश कुमावत, प्रधानाचार्य जयराम चौधरी, लॉयन विष्णु, लियो क्लब अध्यक्ष लियो कुणाल शर्मा, सचिव लियो तरुण सोनी, कोषाध्यक्ष लियो अविनाश कुमावत ने विद्यार्थियों के नेतृत्व में पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस मौके पर राजेश कुमावत ने पर्यावरण संरक्षण में पेड़-पौधों के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि पौधे लगाने के साथ पेड़ बनने तक इनकी देखभाल भी जरूरी है, तभी पौधा लगाना सार्थक होगा। लॉयन राम काबरा ने कहा नशा नाश की जड़ है। युवा पीढ़ी में मोबाइल एवं इंटरनेट की बढ़ती लत वर्तमान में मादक पदार्थों के नशे से भी ज्यादा नुकसानदेह साबित हो रही है। इस लत की वजह से पढ़ाई की तरफ से ध्यान भटकता है तथा व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक रूप से नुकसान हो रहा है।
इस दौरान सभी ने संकल्प लिया कि पर्यावरण संरक्षण एवं नशा मुक्ति हेतु अधिक से अधिक कार्य करेंगे एवं समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरित करेंगे। प्रधानाचार्य जयराम चौधरी ने लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट का आभार जताया। शिक्षक रफीक अहमद, प्रदीप शर्मा, गणेशचंद, रामनिवास, बबीता वर्मा, कैलाशचंद, सुनीता चौधरी, हंसा कुमारी, चंद्रकांता मौजूद रहे।

कुचामन सिटी सहित तीन थानों की पुलिस ने पकड़ी 60 लाख की ड्रग्स, महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार
राज्यमंत्री विजयसिंह चौधरी ने किया महाविद्यालय कुचामन सिटी के नवीन भवन का लोकार्पण
डीडवाना-कुचामन पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने वाले 733 लोगों के चालान काटे






