Tuesday, March 31, 2026
Homeनावां शहरराज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी का नावां में BJP कार्यकर्ताओं द्वारा...

राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी का नावां में BJP कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां शहर के सांभर चौराहे पर शनिवार की सुबह राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

- विज्ञापन -image description
image description

- विज्ञापन -image description

अरुण चतुर्वेदी के राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नावां आने पर स्वागत किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश योगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने दुपट्टा व माला पहनाकर अभिनंदन कर बधाई दी।

इस अवसर पर अरुण चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य वित्त आयोग का कार्य जनता से सीधे जुड़ा हुआ है और मैं पूरी निष्ठा से इस ज़िम्मेदारी का निर्वहन करूंगा। किसी भी कार्यकर्ता के कार्य हों या कोई समस्या हो तो अवगत करवाएं, समाधान करवाया जाएगा। उन्होंने नावां क्षेत्र के विकास और स्थानीय समस्याओं पर भी चर्चा की और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार के समन्वय से हर स्तर पर सकारात्मक पहल की जाएगी।

- Advertisement -ishan

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रकाश योगी, बद्री फुलवरिया, आशीष बियानी, राधेश्याम माली, अशोक टेलर, अशोक अटल पारीक, नटवर गौड़, तुलसीराम दादरवाल, कुमावत समाज अध्यक्ष सीताराम नागा, राधेश्याम पारीक, सुल्तान सिंह भुनी, मुकेश कुमावत, यश माली सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नावां: गुरु गोलवलकर आकांक्षी ब्लॉक विकास योजना को लेकर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित

नावां शहर में मां दुर्गा व भैरव मंदिर में 21वां वार्षिक मेला महोत्सव आयोजित

नावां में आवारा श्वानों का आतंक, 12 वर्षीय बालिका को नोचा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!