Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीरक्षाबंधन पर युवक का अपहरण, मारपीट के बाद कुचामन सिटी कॉलेज के...

रक्षाबंधन पर युवक का अपहरण, मारपीट के बाद कुचामन सिटी कॉलेज के सामने फेंका

मारोठ और कुचामन सिटी पुलिस कर रही जांच

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी/नावां। रक्षाबंधन के दिन शनिवार की रात को हुई अपहरण और मारपीट की वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी। मारोठ के एक युवक को अज्ञात बदमाशों ने रात में अगवा किया और करीब 10 बजे गंभीर हालत में कुचामन कॉलेज के सामने फेंककर फरार हो गए।

- विज्ञापन -image description
image description

प्राप्त जानकारी के अनुसार – नावां के निकटवर्ती ग्राम केरियापुरा मारोठ निवासी सुरेश गुर्जर पुत्र श्रवणराम गुर्जर शनिवार रात मरियम आईटी केंद्र के पास मौजूद था।

- विज्ञापन -image description

इसी दौरान कैम्पर गाड़ी से आए अज्ञात लोग उसे जबरन वाहन में डालकर ले गए। गाड़ी में ही आरोपियों ने सुरेश के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। रात करीब 10 बजे बदमाश उसे कुचामन कॉलेज के सामने सड़क पर घायल अवस्था में फेंककर भाग गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को राजकीय जिला चिकित्सालय, कुचामन सिटी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार किया। घटना की सूचना पर कुचामन सिटी व मारोठ थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और पर्चा बयान दर्ज किया।

- Advertisement -ishan

पीड़ित सुरेश गुर्जर ने पुलिस को बताया कि मारपीट करने वालों में हजारी गुर्जर निवासी इन्दोखा और शंकर गुर्जर निवासी रेवासा शामिल थे। दोनों ने उससे मारपीट की। 

सुरेश ने बताया कि उसका उनसे कोई लेना-देना नहीं था, जो भी मामला था वह मनोज गुर्जर निवासी पांचवा से संबंधित था। सुरेश, मनोज के साथ रहता है, इसी वजह से उसके साथ मारपीट की गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा।

पुलिस व्यवस्था पर सवाल

बीते दिनों में कुचामन सिटी और आसपास के गांवों में अपराध की घटनाओं में तेजी आई है। शहर में 2 ज्वेलरी की दुकानों, 2 किराना स्टोर सहित कुल 5 जगह चोरियों की वारदातें हो चुकी हैं। अब यह अपहरण का मामला पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

कुचामन सिटी में किराना दुकान का शटर तोड़कर लाखों की चोरी

सीसीटीवी में कैद हुई महिला चोर, कुचामन सिटी में ज्वेलरी की दुकान को बनाया निशाना

एसपी का बयान – हाल ही में नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने कुचामन सिटी थाना परिसर में कहा था कि जिले में संसाधनों और पुलिस स्टाफ की कमी है। अब जनता पूछ रही है कि क्या इन कमियों का खामियाजा आम लोगों को अपराध बढ़ने के रूप में भुगतना पड़ेगा और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई कब होगी।

कुचामन सिटी: सोशल मीडिया पर फर्जी अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला दर्ज

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!