नावां में आज सैकड़ों किसानों ने सहायक अभियंता कार्यालय के बाहर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी कर अधिशासी अभियंता को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।


इससे पहले अखिल भारतीय किसान सभा के पदाधिकारियों ने विद्युत विभाग को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अजमेर विद्युत वितरण निगम ने जब से कंपनी बनी है, तब से लेकर आज तक बिजली की स्थिति में सुधार करने की बजाय बार-बार मीटर बदल रही है।

अखिल भारतीय किसान सभा के जिला सचिव मोतीलाल शर्मा ने कहा – हम सम्पूर्ण जिले में स्मार्ट मीटर के विरोध का अभियान चला रखा है, हमारा नैतिक दायित्व है कि हम आमजन को जागरूक करें।
माकपा के तहसील सचिव हरदेवा राम आनंद, कामरेड अब्बास खान, सांवरमल चौधरी, खिंवकरण डबरिया, कानाराम बिजारणिया, संगीता बिजारणिया आदि ने संबोधित किया।

मीटिंग के बाद अखिल भारतीय किसान सभा कार्यकर्ताओं ने जुलूस के रूप में नांवा की गलियों में स्मार्ट मीटर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निकलकर मुख्य बस स्टैंड होते हुए सहायक अभियंता कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा और स्मार्ट मीटर लगाने पर तुरंत कार्रवाई रोकने के लिए कहा।
कामरेड अब्बास खान ने अधिशासी अभियंता से बात करते हुए कहा कि कुछ जगहों पर स्मार्ट मीटर लगाए गए, वहां ठेकेदार के आदमी पुराने वाले मीटरों को तोड़ते हैं, यह गलत है। यह हमारी सम्पत्ति है। साथ ही यह भी कहा कि पुराने मीटर उतारते समय उपभोक्ताओं को उस मीटर की वस्तुस्थिति नहीं दिखाते हैं।
नए मीटर की यूनिट के साथ पुराने मीटर की रीडिंग बढ़ाकर लगाते हैं। इसलिए पुराने मीटर की रीडिंग की वसूली बंद करें, अन्यथा पुराने मीटर की रीडिंग उपभोक्ताओं को दिखाएं। यदि पुराने मीटर को तोड़ दिया गया है तो वसूली उक्त ठेकेदार से की जाए।
ज्ञापन सौंपने वालों में जिला सचिव मोतीलाल शर्मा, कामरेड अब्बास खान, हरदेवा राम आनंद, कानाराम बिजारणिया, राजूराम लोहराना, गोविंद राम, कमलेश ढाका, सांवरमल, रामस्वरूप शर्मा आदि उपस्थित रहे।
कुचामन सिटी: क्रिप्टो रोटेशन में फंसे युवक पर 92 लाख रुपए का कर्ज, आरोपियों ने अपहरण कर दी यातनाएं






