Monday, March 30, 2026
Homeनावां शहरनावां में धूमधाम से मनाई गणेश चतुर्थी, मेला महोत्सव का हुआ आयोजन

नावां में धूमधाम से मनाई गणेश चतुर्थी, मेला महोत्सव का हुआ आयोजन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां उपखंड मुख्यालय सहित आस-पास के गांवों एवं कस्बों में बुधवार को गणेश चतुर्थी महोत्सव पारंपरिक रूप से हर्षोल्लास के साथ पूजा-अर्चना कर मनाया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

चतुर्थी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने शुभ लाभ व अमृत के चौघड़िए में पूजा-अर्चना कर सिद्धिविनायक गणेशजी महाराज से घर में खुशहाली की मंगलकामनाएं की।

- विज्ञापन -image description

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाग के गणेश मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात मेले महोत्सव का आयोजन हुआ।

बाग के गणेशजी मंदिर में वार्षिकोत्सव पर पंचामृत अभिषेक के बाद गणेशजी महाराज का विशेष श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की गई। बुधवार को अपराह्न तीन बजे श्रीराम बजरंग मंदिर से भगवान श्री गणेश के साथ मोदक भोग की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए पीपली बाजार से मंदिर परिसर पहुंची, जहां भगवान सिद्धिविनायक की भव्य आरती की गई।

- Advertisement -ishan

क्षेत्र के सभी देवालयों में स्थित भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विशेष श्रृंगार कर पूजा की गई। व्यास कॉलोनी स्थित गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से सप्तनिक भगवान गणेश का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की गई।

कुचामन सिटी में गणेश चतुर्थी की धूम, गणेश डूंगरी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता

लाडनूं: नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में था

परबतसर से अवैध हथियार के साथ बदमाश दातार पोषक गिरफ्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!