कुचामन सिटी। शहर के पुलिस थाने में एक छात्रा ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि किसी और के अश्लील वीडियो उसके नाम से सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे हैं, जिससे उसे मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है।


झूठे वीडियो शेयर करने से उसकी गरिमा को ठेस पहुंची है और उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा की हानि हुई है।

रिपोर्ट में छात्रा ने बताया कि करीब छह महीने पहले सूरज चोटिया नामक युवक ने उसके इंस्टाग्राम पर अभद्र टिप्पणी की थी। जब इस बात का विरोध किया तो उसने धमकियां दी थीं।
इसके बाद, कॉलेज के ही छात्र कुशाल भाकर ने तीन अश्लील वीडियो वायरल किए और दावा किया कि यह वीडियो उसी युवती के हैं। आरोपियों ने छात्रा की सोशल मीडिया आईडी और नाम भी लिखकर वायरल किया। युवती के अनुसार, इन वीडियो को कॉलेज के छात्रों के व्हाट्सऐप ग्रुप में भेजा गया, जिसके ग्रुप एडमिन आबिद खान, समीर अली, आदि रंगरेज़, नवीन मेघवाल और मगन कुमार ने अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को फैलाया।

यह सिलसिला यहीं नहीं रुका। युवकों ने वीडियो उसके परिवारजनों और रिश्तेदारों को भी सोशल मीडिया पर भेजा, जिससे उसे मानसिक प्रताड़ना हुई। युवती ने बताया कि वह ऑनलाइन यूट्यूब पर भी पढ़ाई का चैनल चलाती है, जहां पर भी उसे तरह-तरह की टिप्पणियां झेलनी पड़ीं।
कुचामन पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। दरअसल, किसी भी महिला का अश्लील वीडियो वायरल करना अपराध की श्रेणी में आता है।
डीडवाना-कुचामन: मौलासर पुलिस ने बाइक सवार एमडीएमए तस्कर को किया गिरफ्तार
कुचामन में बारिश नहीं, फसलें सूख रही हैं; क्या अमेरिका की कंपनी बरसाएगी बारिश?






