Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: रतनगढ़ में 31 अगस्त को सामाजिक चिंतन शिविर एवं प्रतिभा...

कुचामन सिटी: रतनगढ़ में 31 अगस्त को सामाजिक चिंतन शिविर एवं प्रतिभा सम्मान मेला

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. कामगार समाज एवं अनुसूचित जाति-जनजाति समाज के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 31 अगस्त को रतनगढ़ स्थित सेठ भंवरलाल बुधमल दूगड़ राजकीय नेहरू स्टेडियम में सामाजिक चिंतन शिविर एवं प्रतिभा सम्मान मेला आयोजित किया जाएगा।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, खेल, कला, संस्कृति, समाजसेवा एवं व्यवसाय क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सामाजिक चिंतन के विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

- विज्ञापन -image description

आयोजन समिति ने बताया कि सभी आगंतुकों के लिए नाश्ता, भोजन एवं वाहन सुविधा निःशुल्क उपलब्ध रहेगी।

इस संबंध में हुई बैठक में राजकुमार फौजी, सत्यनारायण जायलवाल, ओमप्रकाश बारवाल, रूपाराम मरेठिया, ताराचंद सिहोटा, मोहनलाल घोडेला, भंवरलाल ओस्तवाल, सुनील सिरस्वा सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में यह आह्वान किया गया कि कामगार समाज के अधिक से अधिक लोग इस कार्यक्रम में भागीदारी निभाएं।

- Advertisement -ishan

शिव मन्दिर समस्त कुम्हारान पंचायत ट्रस्ट, कुचामन सिटी प्रांगण से रतनगढ़ चलने का भी आह्वान किया गया।

लाडनूं: नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में था

डीडवाना-कुचामन जिले में बारिश से फसलें चौपट, पूर्व विधायक ने कलक्टर को लिखा पत्र

कुचामन सिटी में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में निराश्रित गौवंश समस्या समाधान बैठक आयोजित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!