Friday, May 15, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में 10 अगस्त को होगा युवक-युवती परिचय सम्मेलन

कुचामन सिटी में 10 अगस्त को होगा युवक-युवती परिचय सम्मेलन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. कुम्हार कुमावत प्रजापत सामाजिक चेतना मंच के तत्वाधान में 10 अगस्त को कुचामन सिटी के शिव मंदिर प्रांगण में होने वाले प्रथम युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर एक आवश्यक बैठक बुधवार को शिव मंदिर में हेमाराम मोरवाल की अध्यक्षता में हुई।

- विज्ञापन -image description
image description

बैठक में परिचय सम्मेलन को धूमधाम से करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। साउंड व्यवस्था, जलपान व भोजन की व्यवस्था, मंच संचालन आदि की सम्बन्धित समाजबंधुओं को जिम्मेवारी सौंपी गई। परिचय सम्मेलन के दिन युवक-युवतियों का रजिस्ट्रेशन करने, परिचय पुस्तिका में विज्ञापन लेने व सहयोग राशि के लिए अलग से काउंटर लगाने का निर्णय लिया गया।

- विज्ञापन -image description

मंच के सचिव तुलसीराम राजस्थानी ने बताया कि परिचय पुस्तिका में बड़ी संख्या में समाज के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा जिसके लिए इच्छुक समाजबंधु 10 अगस्त तक रसीद कटवा सकते हैं। कार्यक्रम में समाज के आगंतुक महानुभावों का आदर-सत्कार करने व रजिस्ट्रेशन में सहयोग करने के लिए महिला मण्डल को जिम्मेवारी सौंपी गई।

सम्मेलन के पश्चात परिचय पुस्तिका प्रकाशित करने का दायित्व कुमावत प्रिंटर्स के मालिक मनोज जलांधरा को दिया गया। परिचय सम्मेलन में भाग लेने वाले गणमान्य समाजबंधुओ का दुपट्टा व साफा बांधकर स्वागत करने का तय किया गया।

- Advertisement -ishan

बैठक में मंच के अध्यक्ष हेमाराम मोरवाल, शिव मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष राजकुमार फौजी, कुमावत समाज नावां के अध्यक्ष सीताराम नागा, मदनलाल पीपलोदा, तुलसीराम राजस्थानी, बाबूलाल दुबलदिया, श्रवण कुमार जलांधरा, चुन्नीलाल मेम्बर, रामूराम पीपलोदा, गोविंद माचीवाल, किशनलाल पीपलोदा, मोहनलाल घोड़ेला, संतोष सिहोटा, ओमप्रकाश बारवाल, रूपाराम मरेठिया, बाबूलाल मारवाड़ा, किशनलाल मारवाल, मुकेश बारवाल, मनोज जलांधरा, मुकेश सिंघाटिया, दुर्गेश मारोठिया, अन्नपूर्णा, मंजू , मीरा, संजू जेठीवाल सहित बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लिया।

वीआईपी ट्रेड घोटाले का मास्टरमाइंड निकला कुचामन निवासी धीरज गट्टाणी

डीडवाना-कुचामन: 56 हजार वरिष्ठजनों को मिलेगा तीर्थ यात्रा का अवसर, जल्द करें आवेदन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!