Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में उत्साह से मनाए गए अंगारकी चतुर्थी, कजरी तीज और...

कुचामन सिटी में उत्साह से मनाए गए अंगारकी चतुर्थी, कजरी तीज और बहुला चौथ

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी में आज महिलाओं ने बड़े श्रद्धा और भक्ति के साथ अंगारकी चतुर्थी, कजरी तीज और बहुला चौथ के पावन व्रत उत्साहपूर्वक मनाए।

- विज्ञापन -image description
image description

पूरे दिन व्रत रखकर महिलाएं शाम को चंद्र दर्शन कर भगवान चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित करते हुए अपने परिवार और समाज की सुख-शांति और समृद्धि की मंगलकामनाएं करती नजर आईं।

- विज्ञापन -image description

अंगारकी चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा

इस वर्ष अंगारकी चतुर्थी मंगलवार को आई, जो इसे विशेष रूप से शुभ बनाती है। कुचामन की महिलाएं सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण कर पूजा स्थल पर भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की। उन्होंने मोदक, लाल फूल और तिल-गुड़ के लड्डू अर्पित कर “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप किया। शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया गया। स्थानीय मान्यता है कि इस व्रत से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि आती है।

कजरी तीज पर सौभाग्य और प्रेम की कामना

कुचामन की विवाहित महिलाएं कजरी तीज के पावन अवसर पर पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए व्रत रखीं। उन्होंने नीमड़ी माता और माता पार्वती-शिव की पूजा की। परंपरानुसार दीवारों पर मेंहदी, रोली, और काजल की बिंदियां लगाईं गईं। कजरी गीतों और झूले झूलने की परंपरा भी निभाई गई, जिससे माहौल भक्तिमय और आनंदित रहा।

- Advertisement -ishan

बहुला चौथ पर गायों की पूजा और संतान की रक्षा की कामना

बहुला चौथ के अवसर पर कुचामन के ग्रामीण इलाकों में महिलाएं गायों और बछड़ों की पूजा करती रहीं। इस दिन दूध और दूध से बने पदार्थों का सेवन वर्जित रखा गया। शाम को कथा सुनने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत पूरा किया गया। यह व्रत संतान और समृद्धि की रक्षा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।

चंद्र दर्शन का विशेष महत्व
तीनों पर्वों में चंद्र दर्शन की परंपरा का विशेष महत्व रहा। शाम 8:45 से 9:30 बजे के बीच स्थानीय भक्तों ने चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित कर सुख-शांति और परिवार की समृद्धि की प्रार्थना की। मंदिरों और घरों में भजन-कीर्तन की गूंज रही और महिलाएं अपने उत्साह और श्रद्धा से पर्वों का आनंद लेती रहीं।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!