Saturday, May 16, 2026
Homeनावां शहरनावां-खाखड़की मौत बनती सड़क पर ग्रामीणों का रोष, पेचवर्क रुकवाया, ठेकेदार पर...

नावां-खाखड़की मौत बनती सड़क पर ग्रामीणों का रोष, पेचवर्क रुकवाया, ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां: सांभर झील के मध्य नावां से खाखड़की तक जाने वाली सड़क पूर्णतया क्षतिग्रस्त हो गई है। बारह किलोमीटर के सफर में वाहनों को लगभग 40 मिनट लगते हैं। यह सड़क अब ग्रामीणों के मौत का भी कारण बनने लग गई है।

- विज्ञापन -image description
image description

सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण तीन दिन पूर्व 108 एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंच पाई, जिसके कारण एम्बुलेंस में ही प्रसव हो गया। जिसमें बच्चे की मृत्यु भी इलाज के दौरान हो गई थी। नावां में क्षतिग्रस्त सड़क ने ली नवजात बच्चे की जान

- विज्ञापन -image description

जिसकी खबर सर्वप्रथम Kuchamadi चैनल पर प्रकाशित की गई। जिससे प्रशासन में भी समस्या के समाधान को लेकर प्रयास किया जाने लगा। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग ने शनिवार को सड़क का पेचवर्क शुरू किया।

- Advertisement -ishan

पेचवर्क कार्य को करवाया बंद:
ग्राम खाखड़की के लोगों ने आज सड़क पर जाकर पेचवर्क कार्य बंद करवा दिया। इस पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश की। लेकिन ग्रामीणों ने सड़क के नवीनीकरण और जिस ठेकेदार ने सड़क निर्माण किया और इतनी जल्दी सड़क टूट गई, उस ठेकेदार पर कार्रवाई करने की मांग की।

नावां के अखेपुरा में हरे पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण को गंभीर खतरा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!