कुचामन सिटी. राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (RUIDP) की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई (CAPP) के तत्वावधान में गुरुवार को स्वच्छता एवं सीवरेज जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।


रैली का उद्देश्य नागरिकों को सीवरेज प्रणाली के रख-रखाव तथा पर्यावरण को स्वच्छ रखने के महत्व के बारे में जागरूक करना रहा।

रैली का आयोजन आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार के निर्देशन, अधिशासी अभियंता राजकुमार मीना के मार्गदर्शन तथा सहायक अभियंता अनिल सैनी के सहयोग से किया गया।
छात्राओं ने दिया स्वच्छता का संदेश
रैली को सुरजी देवी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कुचामन सिटी की प्रधनाचार्या अनुराधा सोनी ने छात्राओं हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यार्थियों ने रैली के साथ हाथों में तख्तियां व विभिन्न नारों के माध्यम से सीवरेज व स्वच्छता का संदेश देकर जागरूक किया। जिसमें सीवरेज प्रणाली को अपनाना है, गंदगी को दूर भगाना है। हम सब का एक ही नारा स्वच्छ रहे कुचामन शहर हमारा।

500 छात्राओं ने रैली में लिया हिस्सा
यह रैली सुरजी देवी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कुचामन सिटी से प्रारम्भ होकर पुराना बस स्टेण्ड से गोल प्याउ से पलटन गेट, सदर बाजार से बालाजी मार्केट से कनोई पार्क से होते हुए पुराना बस स्टेण्ड होते हुए स्कूल प्रागण पहुंची। इस सीवरेज व स्वच्छता जागरूकता रैली में 500 छात्राओं ने भाग लेकर सफल बनाने में सराहनीय भगीदारी निभाई।
कैप (CAPP) के सामाजिक विकास विषेशज्ञ देवेन्द्र सिंह ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए सड़कों पर कूड़ा ना फैलायें, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी ना करें, स्वच्छता के लिए सार्वजनिक शौचालय का उपयोग करें। स्वच्छता आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के साथ र्यावरण को भी स्वच्छ रखने में मदद करेगी। जब पर्यावरण स्वच्छ होता है तो हम एक स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली जीते है।
इसके साथ ही कैंप की सविता शर्मा ने सीवरेज प्रणाली के फायदों के बारे में बताया कि आरयूआईडीपी विभाग द्वारा सीवेज ट्रीटमेन्ट प्लांट का निर्माण कराया गया है। आपके घरेलू अपशिष्ट जल सीवर लाईन के द्वारा सीवेज ट्रीटमेन्ट प्लांट तक ले जाया जाएगा। वहाँ इसको ट्रीटकर अपशिष्ट जल को कृषि भूमि हेतु उपयोग में लिया जाएगा, साथ ही सीवर कनेक्शन से होने वाले फायदे एवं रखरखाव के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया।
इस अवसर पर सुरजी देवी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कुचामन सिटी की अनुराधा सोनी, राखी, त्रिवेणी शर्मा, सुमन चौधरी, सुमन चौधरी, मदन सिंह, मधुसूदन शेखावत, राजेन्द्र सिंह, किरण कंवर एवं एल एण्ड टी के एसओटी किशन सिंह का सराहनीय सहयोग रहा।
कुचामन में हटाए गए कांग्रेस के सभापति और उपसभापति, अब भाजपा विधायक ने उगला सच
नावां: मारोठ में बच्ची से गैंगरेप के मामले में 11 आरोपी नामजद, नाबालिग भी शामिल






