Thursday, April 30, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन में नेतृत्व परिवर्तन के बाद सुरेश सिखवाल बने नगर परिषद के...

कुचामन में नेतृत्व परिवर्तन के बाद सुरेश सिखवाल बने नगर परिषद के नए सभापति, संभाला कार्यभार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामनसिटी। नगर परिषद कुचामन सिटी की राजनीति में अब बदलाव हो गया है। अब परिषद में भाजपा का बोर्ड है। सभापति के पद पर भाजपा के पार्षद सुरेश सिखवाल ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

- विज्ञापन -image description
image description

- विज्ञापन -image description

शहर की राजनीति में बड़ा राजनीतिक बदलाव हुआ। स्वायत्त शासन विभाग ने पूर्व अध्यक्ष आसिफ खान और उपाध्यक्ष हेमराज चावला को निलंबित कर दिया। इसके बाद वार्ड 32 से पार्षद सुरेश सिखवाल को परिषद का नया सभापति नियुक्त किया। परिषद भवन में आज शुक्रवार को आयुक्त देवीलाल ने उन्हें पदभार सौंपा।

कुमावत को समर्पित 

पदभार ग्रहण करने के बाद सिखवाल ने इसे भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. हरीश कुमावत को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि कुमावत पार्टी के भीष्म पितामह थे और उनका राजनीतिक जीवन अनुकरणीय रहा है।

- Advertisement -ishan

शहर का विकास पहली प्राथमिकता

मीडिया से बातचीत में सिखवाल ने साफ कहा कि उनका फोकस विकास कार्यों और सफाई व्यवस्था पर रहेगा। लंबे समय से अटके कामों को प्राथमिकता देकर पूरा किया जाएगा और शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत करूंगा।

मंत्री का जताया आभार 

सिखवाल ने स्थानीय विधायक एवं राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है, उसका श्रेय मंत्री चौधरी के मार्गदर्शन और प्रेरणा को जाता है। राजनीतिक हलकों में सिखवाल को मंत्री चौधरी का भरोसेमंद सहयोगी भी माना जाता है।

सभापति सुरेश सिखवाल का स्वागत करते शहर के गणमान्य लोग।

पदभार ग्रहण के मौके पर परिषद परिसर में माहौल उत्साहपूर्ण रहा। नगर परिषद के कार्मिक, पार्षद, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। समर्थकों ने फूलमालाओं से नए सभापति का स्वागत किया।

इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी, मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत सहित भाजपाई पार्षद सिखवाल को एक खुली गाड़ी से जुलूस के रूप में नगरपरिषद लाए। जहां सिखवाल ने कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद सैकड़ों लोगों ने सिखवाल को मालाएं पहनाकर स्वागत किया। 

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!