कुचामन सिटी. श्रावण मास में भगवान शिव शंकर के निवास कैलाश मानसरोवर को चीन से मुक्ति हेतु विशेष संकल्प अभियान भारत तिब्बत सहयोग मंच द्वारा पूरे देश भर में चलाया जा रहा है।


यह अभियान वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार की प्रेरणा एवं मंच के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पंकज गोयल तथा राष्ट्रीय महामंत्री राजेंद्र कामदार के मार्गदर्शन में चल रहा है।

इसी क्रम में राजस्थान क्षेत्र के जोधपुर प्रांत के नागौर जिले की कुचामन इकाई भी मंच के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्याम सुंदर मंत्री के नेतृत्व में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावण मास में भगवान शिव के निवास स्थान कैलाश मानसरोवर को चीन के अवैध कब्जे से मुक्ति हेतु संकल्प अभियान चला रही है, जो कि श्रावण मास में पूरे महीने चलेगा।
प्रांतीय सचिव श्याम सुंदर सैनी ने बताया कि श्रावण मास भगवान भोलेनाथ शिव शंकर को समर्पित एक पावन अवसर है और इस दौरान सैकड़ो श्रद्धालु उपवास, आराधना, जलाभिषेक, सहस्त्रधारा, रूद्राभिषेक एवं विविध साधनाएं करते हैं।

इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक भावना को राष्ट्र सेवा से जोड़ते हुए भारत तिब्बत सहयोग मंच के कार्यकर्ता श्रावण मास में कैलाश मानसरोवर को चीन से मुक्ति का संकल्प अभियान व्यापक स्वरूप में चला रहे हैं।
सैनी ने कहा कि कैलाश मानसरोवर तीर्थ क्षेत्र हमारा है और एक दिन वह हमारे पास होगा, इस तरह की भावना व विश्वास एवं संकल्प को लगातार जन-जन में संजोकर रखने और इस हेतु प्रार्थना करते रहने के क्रम में आज कुचामन सिटी के टोरड़ा रोड़ पर दल्ला बालाजी मन्दिर परिसर में महादेव शिव का सहस्त्रधारा, रूद्राभिषेक कार्यक्रम डॉक्टर वी. के. गुप्ता – डॉक्टर कल्पना गुप्ता, डॉक्टर पुलकित गुप्ता – डॉक्टर साक्षी गुप्ता परिवार द्वारा सभी रिश्तेदारों एवं मित्रों के साथ आयोजित किया।
कार्यक्रम में मंच के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्याम सुंदर मंत्री ने उपस्थित सभी शिव भक्तों को कैलाश मानसरोवर मुक्ति हेतु संकल्प कराया। मंच सदस्यो ने पंडित जुगलकिशोर शर्मा, पंडित रमेश व्यास, पंडित हेमंत शर्मा के साथ ही आयोजक डाक्टर दम्पति परिवार का तिरंगा दुपट्टा एवं तिरंगा पिन लगाकर सम्मान किया।
इस अवसर पर मंच के श्याम सुंदर मंत्री, श्याम सुंदर सैनी, सत्यनारायण मोर, राजू राम नेहरा, शिव कुमार अग्रवाल, सुनिल माथुर के साथ ही बड़ी संख्या में शिव भक्त उपस्थित थे।
कुचामन सिटी में कांग्रेस ने उपखंड अधिकारी को राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा






