नावांशहर। शहर के भाजपा कार्यालय में रविवार को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई।
पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने माला व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में परबतसर विधानसभा संयोजक अनिल कुमार, परबतसर पालिकाध्यक्ष ओम प्रकाश सैन, पूर्व पालिका अध्यक्ष उत्तमचंद बियानी, नगर पालिका उपाध्यक्ष आनंदीलाल कुमावत, ललित माटोलिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश कुमावत, जगदीश छापोला, चुन्नीलाल कुमावत, सीताराम नागा, ओमकार मारवाड़, सीताराम प्रजापत, देवी लाल पचेरीवाल, मोहन कुसमीवाल, गुलाबचंद योगी सुशील अग्रवाल, राधेश्याम पारीक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।







