Monday, April 20, 2026
Homeडीडवानाडीडवाना में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

डीडवाना में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना। शहर में एक दर्दनाक घटना सामने आई जब एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस आत्मघाती कदम से इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि पुलिस मामले की तह तक जाने में जुटी है।

- विज्ञापन -image description
image description

यह घटना डीडवाना के लाडनूं रोड आरओबी के समीप रेलवे ट्रैक पर रविवार शाम को घटित हुई, जहां सालासर एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने आत्महत्या कर ली।

- विज्ञापन -image description

मृतक की पहचान 32 वर्षीय सुखवीर प्रजापत के रूप में हुई है, जो रेलवे स्टेशन क्षेत्र का निवासी था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार – सुखवीर ट्रेन की पटरी पर अचानक आकर खड़ा हो गया और सालासर एक्सप्रेस के आते ही उसने छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी और डीडवाना थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

- Advertisement -ishan

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और राजकीय अस्पताल की मोर्च्यूरी में भिजवाया। घटनास्थल का निरीक्षण कर वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की गई ताकि आत्महत्या की वजह का कोई सुराग मिल सके।

परिजन पोस्टमार्टम के खिलाफ, जांच जारी

पुलिस ने बताया कि परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं हैं, जिससे अंतिम परीक्षण नहीं हो सका है। आत्महत्या के कारणों को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस परिजनों से लगातार संवाद कर रही है ताकि मामला पूरी तरह स्पष्ट किया जा सके।

मकराना में ट्रेन से हादसा: मार्बल व्यवसायी की दर्दनाक मौत

नावां/नमक उद्योग: चार माह के लिए पचास हजार श्रमिक हुए बेरोजगार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!