Friday, May 15, 2026
Homeनावां शहरनावां: बोलेरो की टक्कर से कांवड़िया घायल, साथी कांवड़ियों ने पहुंचाया अस्पताल

नावां: बोलेरो की टक्कर से कांवड़िया घायल, साथी कांवड़ियों ने पहुंचाया अस्पताल

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां: श्रावण माह में जलाभिषेक के लिए कांवड़ यात्रा कर रहे एक युवक को रविवार रात बोलेरो वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी कांवड़ियों ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

- विज्ञापन -image description
image description

रविवार रात लगभग साढ़े आठ बजे जयपुर रोड स्थित भिंवड़ा नाडा बालाजी मंदिर के पास यह हादसा हुआ। नावां निवासी शिवपाल कुमावत कांवड़ लेकर पैदल यात्रा कर रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर से शिवपाल सड़क पर गिर पड़ा और घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों और साथी कांवड़ियों ने तुरंत उसे उठाकर नावां के उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

- विज्ञापन -image description

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो वाहन के बारे में जानकारी जुटाई। घायल का प्राथमिक उपचार उपजिला चिकित्सालय में करवाया गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और वाहन व चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

नावां में डेढ़ घंटे की बारिश शहरवासियों के लिए बनी आफत, दुकानों व घरों में पानी भरा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!