Monday, March 30, 2026
Homeनावां शहरनावां: आंगनबाड़ी केंद्रों से परिजनों को सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खुलवाने...

नावां: आंगनबाड़ी केंद्रों से परिजनों को सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खुलवाने के लिए प्रेरित करेगा डाक विभाग

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां: डाक विभाग सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अधिक से अधिक खाते खुलवाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों का सहारा लेगा। सुकन्या समृद्धि योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है।

- विज्ञापन -image description
image description

इस योजना का उद्देश्य लड़कियों की शिक्षा और शादी के लिए बचत करने हेतु प्रोत्साहित कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। अधिक लोग खाता खुलवाएं, इसके लिए डाक विभाग की ओर से समय-समय पर अभियान चलाए जाते हैं।

- विज्ञापन -image description

इसके तहत स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी महिला अस्पतालों में जाकर लोगों को प्रेरित किया जाता है। विभिन्न जगहों पर कैंप लगाकर खाते खोले जाते हैं। अब डाक विभाग आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर लोगों को बेटियों के खाते खुलवाने के लिए प्रेरित करेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार – सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाते खुलवाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाकर लोगों को प्रेरित किया जाएगा। इसका शेड्यूल तैयार कर लिया गया है। 1 अगस्त से इसकी शुरुआत होगी।

- Advertisement -ishan

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत एक परिवार की अधिकतम दो लड़कियों के खाते खोले जा सकते हैं। इसके लिए लड़की की आयु 10 वर्ष से कम होनी चाहिए। खाता खोलने के लिए डाकघर में जाकर ऑफलाइन फॉर्म भरना होगा।

250 रुपए की राशि से खाता खोला जा सकता है। वित्तीय वर्ष में 1 हजार से लेकर 1.50 लाख रुपए तक की राशि जमा कराई जा सकती है। यह खाता 21 वर्ष में परिपक्व होता है। दो स्थितियों में खाते से राशि पहले निकाली जा सकती है —

  1. कक्षा 10वीं पास करने पर उच्च शिक्षा के लिए कुल जमा राशि में से 50 प्रतिशत।
  2. लड़की की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होने पर उसकी शादी के लिए खाते में जमा पूरी राशि निकाली जा सकती है।

इस योजना में जमा राशि, ब्याज और परिपक्वता राशि पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत कर छूट है।

नावां: वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना की साइट बंद, बुजुर्ग हो रहे परेशान

नावां: बोलेरो की टक्कर से कांवड़िया घायल, साथी कांवड़ियों ने पहुंचाया अस्पताल

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!