Wednesday, April 29, 2026
Homeक्राइम न्यूजडीडवाना में रोडवेज बसों को बना रही गैंग निशाना, ड्राइवर और परिचालक...

डीडवाना में रोडवेज बसों को बना रही गैंग निशाना, ड्राइवर और परिचालक के बैग भी चोरी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर चोरों की एक सक्रिय गैंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जो रोडवेज बसों को निशाना बनाकर यात्रियों ही नहीं, बल्कि चालक और परिचालक के बैग तक चोरी कर रही है।

- विज्ञापन -image description
image description

यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है, जिससे पुलिस को सुराग मिलने की उम्मीद है।

- विज्ञापन -image description

दरअसल, हाल ही में डीडवाना रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी चार बसों से चार बैग चोरी हो गए। इन बसों में से अधिकांश दिल्ली से डीडवाना आने वाली थीं, जिन्हें चोर गैंग खासतौर पर निशाना बना रही है। चौंकाने वाली बात यह रही कि चोरों ने यात्रियों के साथ-साथ बस चालक और परिचालक के बैग भी चुरा लिए।

इस घटना के बाद रोडवेज विभाग ने स्वयं डीडवाना थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। फुटेज में कुछ संदिग्ध लोग नजर आ रहे हैं जो बसों के इर्द-गिर्द घूमते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देते दिख रहे हैं।

- Advertisement -ishan

घटना की गंभीरता को देखते हुए डीडवाना-कुचामन पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने डीडवाना थाना इंचार्ज को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही, CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने और चोरी हुए बैगों को बरामद करने के लिए विशेष टीम गठित की जा रही है।

डीडवाना में दिशा समिति की बैठक आयोजित, सांसद हनुमान बेनीवाल ने की अध्यक्षता

डीडवाना में 35 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

डीडवाना कुचामन जिले में 20 उचित मूल्य की दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!