Friday, May 15, 2026
Homemakranaमकराना में शादी का झांसा देकर दर्जी ने किया पांच साल तक...

मकराना में शादी का झांसा देकर दर्जी ने किया पांच साल तक शारीरिक शोषण, अश्लील वीडियो से करता रहा ब्लैकमेल

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

मकराना (डीडवाना-कुचामन) में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक दर्जी पर 17 साल की किशोरी को शादी का झांसा देकर वर्षों तक दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो और तस्वीरों के ज़रिए ब्लैकमेल करने और उसकी छोटी बहन को भी शिकार बनाने की कोशिश का आरोप लगा है।

- विज्ञापन -image description
image description

पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर मकराना थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

- विज्ञापन -image description

दरअसल, 22 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि मार्च 2020 में वह स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा थी। वह कपड़े सिलवाने मकराना में एक टेलर की दुकान पर गई थी, जहां आरोपी ने पहले छेड़छाड़ की और फिर बहला-फुसलाकर शादी का झांसा दिया।

नाबालिग होने के चलते शादी को एक साल टालने की बात कहते हुए आरोपी ने पहली बार उसके साथ दुष्कर्म किया। डर और बदनामी के चलते लड़की ने किसी को कुछ नहीं बताया।

- Advertisement -ishan

पीड़िता ने बताया कि आरोपी लगातार शादी का वादा करता रहा और पांच साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। 2022 में आरोपी ने दूसरी लड़की से विवाह कर लिया, इसके बावजूद वह पीड़िता को धमकाकर संबंध बनाने का दबाव डालता रहा।

पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो खींच रखे थे, जिनके ज़रिए वह ब्लैकमेल करता रहा।

8 जुलाई को फिर की रेप की कोशिश, बहन को भी बनाया निशाना

पीड़िता ने बताया कि 8 जुलाई 2025 को आरोपी ने दोबारा रेप की कोशिश की। इतना ही नहीं, उसने पीड़िता की छोटी बहन को भी अपने जाल में फंसाने का प्रयास किया। इसके बाद युवती ने पूरी घटना परिजनों को बताई।

पुलिस जांच –  घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ मकराना थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

कुचामन सिटी जिला अस्पताल का हाल, पांच डॉक्टर 10 बजे तक भी नहीं पहुंचे ओपीडी में

कुचामन सिटी के व्यापारी को फिर मिली रोहित गोदारा की धमकी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!