नावां शहर की राम लक्ष्मण कॉलोनी निवासी समाजसेवी नटवरलाल गौड़ के पुत्र गौरव गौड़ एवं पुत्री अंशु गौड़ का हाल ही में सूचना सहायक पद पर चयन हुआ है।
इस उपलब्धि पर सर्व ब्राह्मण समाज के लोगों ने दोनों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
गौरव व अंशु ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता नटवरलाल गौड़ और बड़ी बहनों को दिया है। उल्लेखनीय है कि गौड़ परिवार शिक्षा और सेवा क्षेत्र में निरंतर योगदान दे रहा है। नटवरलाल गौड़ की बड़ी पुत्री चेतना गौड़ अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं, जबकि एक अन्य पुत्री वर्षा गौड़ शिक्षा विभाग में कनिष्ठ लिपिक पद पर सेवाएं दे रही हैं।
गौर करने वाली बात यह है कि नटवरलाल गौड़ की चारों पुत्रियाँ एवं एक पुत्र – सभी राजकीय सेवाओं में चयनित होकर क्षेत्र और समाज का गौरव बढ़ा रहे हैं।