Wednesday, April 1, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया सावन...

कुचामन सिटी में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया सावन का पहला सोमवार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में ॐ नमः शिवाय समेत कई शिव मंत्रों के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने दूध, बिल्व पत्र, दही, शहद, आक के फूल समेत अन्य पूजन सामग्री से भगवान शिव का पूजन कर मंगलकामनाएं की। 

- विज्ञापन -image description
image description

सावन मास के पहले सोमवार पर लोगों में उत्साह देखा गया।  शहर के मुख्य शिव मंदिरों में भक्तों की श्रद्धा देखने को मिली। साथ ही बाजारों में पूजा सामग्री , फल – फ्रूट की जमकर बिक्री हुई। सोमवार को मंदिरों में विशेष पूजा – अर्चना हुई। 

- विज्ञापन -image description

सावन सोमवार का महत्व:

सावन मास के सोमवार भगवान शिव को समर्पित पवित्र दिन है। इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सावन का महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय है, और सोमवार का दिन विशेष रूप से शुभ माना जाता है।

- Advertisement -ishan

मंदिरों में विशेष पूजा – अर्चना :

शहर के डीडवाना रोड़ स्थित महादेव मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर, संगीत सदन के सामने स्थित शिव मंदिर, कुचामन किले पर स्थित शिव मंदिर, टोडदास जी बगीची स्थित शिव मंदिर सहित गोपेश्वर महादेव और काव्य ऋषि कुंड स्थित शिव मंदिर में भक्तों की भीड़ देखने को मिली।

भगवान शिव की पूजा कर श्रद्धालु प्रेम भाव और आस्था के साथ  मंदिरों में आए। भगवान शिव का श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
इसके साथ-साथ भक्तों ने मंदिरों में भजन – कीर्तन किया। भक्तों की भगवान शिव के प्रति भक्ति, श्रद्धा, आस्था, प्रेम देखने को मिला। भजन – कीर्तन सम्पन्न होने के बाद पुजारियों ने भगवान शिव की भव्य आरती की।

फलों और खाद्य सामग्री के विशेष काउंटरों से सजा बाजार –

सोमवार को लोगों ने अपने घरों में भी पूजा अर्चना कर व्रत रखकर भगवान का पूजन किया। ऐसे में शहर की सब्जी मंडियों में तरबूज, आम, सेब, केले सहित अन्य फलों और सब्जियों की बिक्री हुई।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!