Monday, March 30, 2026
Homeनावां शहरनावां सिटी के पांचोता में जारी वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान

नावां सिटी के पांचोता में जारी वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान

कलक्टर बोले - पौधारोपण से केवल पर्यावरण स्वच्छ रहेगा, जल संरक्षण को बढ़ावा देना भी हमारा उद्देश्य

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां सिटी. केंद्र सरकार के वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत नावां के ग्राम पंचायत पांचोता के कुंडधाम परिसर में जिला कलक्टर के मुख्य आतिथ्य व कुंडधाम के महंत हरिदास महाराज के सान्निध्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

- विज्ञापन -image description

जिला कलक्टर पुखराज सैन ने तालाब पर कुंड के किनारे बैठकर पूजन किया। इसके साथ ही सभी को जल संरक्षण का संकल्प दिलाया। इसके पश्चात कुंडधाम परिसर में श्रमदान कर स्वच्छ भारत का संदेश दिया।

- Advertisement -ishan

इसके साथ ही वंदे गंगा जल संरक्षण के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिला कलक्टर पुखराज सैन व उपखंड अधिकारी जीतू कुलहरी की ओर से पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में मौजूद अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने भी पौधारोपण किया।

जिला कलक्टर पुखराज सैन ने पर्यावरण संतुलन की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि अधिक से अधिक पौधारोपण से न केवल पर्यावरण स्वच्छ रहेगा, बल्कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से भी निपटा जा सकेगा।

कुंडधाम के महंत हरिदास महाराज ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का अभिन्न अंग हैं, जो जन्म से मृत्यु तक हर कदम पर आवश्यक हैं।

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी जीतू कुलहरी, तहसीलदार रामेश्वर गढ़वाल सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

नावां सिटी में ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई, दो वाहन सीज, 83 हजार के चालान

कुचामन ट्यूरिज्म: कुचामन की दक्षिण- पश्चिम पहाड़ियों में छुपी है पर्यटन की अपार संभावनाएं, बन सकता है ट्यूरिज्म पॉइंट

कुचामन सिटी में पहली बारिश में ही सड़कों की खुल गई पोल, जगह-जगह टूटीं

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!