Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीडीडवाना में होगा 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय...

डीडवाना में होगा 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय आयोजन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन में ग्याहरवां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह 21 जून 2025 को प्रातः 6.30 से 8.00 बजे तक जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय पर “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग (Yoga for One Earth One Health)” थीम के साथ मनाया जायेगा।

- विज्ञापन -image description
image description

माननीय मुख्यमंत्री महोदय के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले में धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर भी योग कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिले की समस्त ग्राम पंचायतों के साथ सभी उपखण्ड मुख्यालयों पर योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

- विज्ञापन -image description

जिला कलक्टर पुखराज सेन ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम डीडवाना स्थित शीतल कुण्ड पर सुबह 7 बजे आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त जिला मुख्यालय पर दयाल आश्रम परिसर एवं कचोलिया तालाब पर भी योगाभ्यास के कार्यक्रम होंगे।

जिला कलक्टर सेन ने जिले के सभी नागरिकों, स्वयंसेवी एवं सामाजिक संस्थाओं से योग दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भागीदारी करने की अपील की है।

- Advertisement -ishan

अतिरिक्त जिला कलक्टर महेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि मानव स्वास्थ्य के प्रति व्यापक दृष्टिकोण से “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम पर 21 जून को जिला मुख्यालय सहित समस्त ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों, विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा चिन्हित धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर प्रातः 6.00 से 8.00 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

उन्होंने बताया कि 21 जून को कार्यक्रम में प्रातः 6.30 से 7.00 बजे तक माननीय प्रधानमंत्री के उद्बोधन का लाइव प्रसारण होगा। तत्पश्चात 7.00 से 7.45 बजे तक आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल अनुसार योगाभ्यास कर योग दिवस का आयोजन किया जायेगा।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि इस संबंध में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कार्मिकों तथा सभी उपखण्ड अधिकारियों को कार्यक्रमों के आयोजन एवं तैयारियों के लिये निर्देश दिये गये हैं।

आयुर्वेद विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. तुलसीराम ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस, 2025 का आयोजन सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से किये जाने हेतु आयुष विभाग को नोडल विभाग नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत स्तरीय योग दिवस कार्यक्रमों हेतु योग प्रशिक्षक के रूप में संबंधित ग्राम पंचायत के शारीरिक शिक्षकों को नियुक्त किया गया है। सभी योग प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण उपखण्ड स्तर पर आयुर्वेद विभाग के ब्लॉक नोडल अधिकारियों द्वारा करवा दिया गया है।

डॉ. तुलसीराम ने बताया कि योग दिवस समारोह में समस्त केंद्रीय एवं राज्य सरकार के विभागों, उपक्रमों, संस्थानों, निगमों, बोर्ड्स, स्वयंसेवी संगठनों आदि की सक्रिय सहभागिता अपेक्षित है।

डीडवाना-कुचामन गुरुवार को आयोजित होगी जिला स्तरीय जनसुनवाई

डीडवाना न्यूज: डकैती की साजिश में वांछित आरोपी दबोचा, एक साल से चल रहा था फरार

कुचामन सिटी में पहली बारिश में ही सड़कों की खुल गई पोल, जगह-जगह टूटीं

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!