Monday, May 4, 2026
Homeनावां शहरनावां में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

नावां में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां शहर के जयपुर मेगा हाइवे पर स्थित जगदम्बा मोटर्स पर शुक्रवार को भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की ओर से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का स्वागत किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ के जयपुर से डीडवाना जाते समय नावां स्थित जगदम्बा मोटर्स पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description

भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश योगी ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इसके साथ ही प्रधान राजेश गुर्जर, पालिका उपाध्यक्ष आनंदीलाल कुमावत, जिला परिषद सदस्य चुन्नीलाल माली ने भी प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

इसके साथ ही राजस्व राज्य मंत्री व नावां विधायक विजय सिंह चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह, प्रदेश मंत्री भूपेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष सुनीता रांदड़, जिला प्रमुख भगीरथ चौधरी का भी माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

- Advertisement -ishan
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का स्वागत करते हुए।

प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सभी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि अशोक टेलर पिछले 35 वर्षों से पार्टी के एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में सेवा कर रहे हैं, लेकिन कभी भी किसी पद की लालसा नहीं रखी। इसी तरह हमें भी देशहित में बिना किसी पद की लालसा के पार्टी की सेवा करनी चाहिए। हमें केवल देशहित में सोचना है।

राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी वर्तमान में राज्य सरकार में रहकर प्रदेश के विकास में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

गत सरकार की तुलना में हमारी सरकार ने बेहतर कार्य किया है। आपके क्षेत्र के विकास में भी कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों के बारे में विस्तार से बताया और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में मौजूद भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष सायरी देवी गांधी, अशोक पारीक, पूर्व पालिकाध्यक्ष उत्तमचंद बियानी, साल्ट डेवलेपमेंट एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष दिनेश जांदू, सीताराम नागा, मदनलाल पिपलोदा, पार्षद प्रतिनिधि जगदीश कुमावत, रामप्रसाद कुमावत, गोपाल गांधी, मुकेश जलांधरा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नावां पालिका ने सुविधाओं पर किए लाखों खर्च, लेकिन नतीजा शून्य

नावां सिटी: अंत्योदय संबल पखवाड़ा शुरू, पंचायतों में आयोजित हो रहे शिविर

नावां: पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा के तहत शिविर का आयोजन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!