Wednesday, April 22, 2026
Homeनावां शहरनावां में आम रास्ते पर अतिक्रमण के खिलाफ वार्डवासियों का ज्ञापन

नावां में आम रास्ते पर अतिक्रमण के खिलाफ वार्डवासियों का ज्ञापन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां न्यूज: शहर के उपखंड कार्यालय में मंगलवार को वार्ड संख्या दो के लोगों ने ज्ञापन देकर आम रास्ते में रेत की खाई लगाकर किए जा रहे अतिक्रमण को हटवाने की मांग की। लोगों ने ज्ञापन देकर बताया कि वार्ड में सांड देवला के सामने मार्ग पर डामर रोड बनी हुई है। उक्त आम रास्ते में रेत की खाई लगाकर अतिक्रमण किया जा रहा है।

- विज्ञापन -image description
image description

अतिक्रमणकर्ताओं की ओर से आधे रास्ते पर अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। लोगों ने शिकायत करते हुए कहा कि वार्ड में मुकेश बिजारणिया पुत्र मांगूराम बिजारणियां की ओर से अतिक्रमण कर मार्ग को अवरुद्ध किया जा रहा है। सोमवार की सुबह वार्ड के लोगों ने एकत्रित होकर समझाइश दी

- विज्ञापन -image description

लेकिन मुकेश की ओर से कार्य नहीं रोका गया। लोगों ने ज्ञापन देकर उक्त आम रास्ता से रेत की खाई हटवाने की मांग की। वार्ड के लोगों ने उपखंड अधिकारी सहित तहसीलदार कार्यालय और नगरपालिका में भी ज्ञापन दिया।

नावां सिटी: मंत्री विजय सिंह ने कपड़े की थैली – मेरी सहेली अभियान का किया शुभारंभ

- Advertisement -ishan

नावां सिटी: हादसे में युवक की मौत, परिवार ने दान की आंखें

कुचामन सिटी में राज्यपाल ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!