Tuesday, March 31, 2026
Homeकुचामनसिटीडीडवाना-कुचामन अजाक इकाई की नई कार्यकारिणी गठित

डीडवाना-कुचामन अजाक इकाई की नई कार्यकारिणी गठित

जगदीश राय बने अजाक जिला अध्यक्ष

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. मेघवाल समाज भवन के गुडेसर हॉल में आज अजाक (अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी-कर्मचारी संघ) जिला इकाई डीडवाना-कुचामन की कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

चुनाव प्रक्रिया का संचालन चुनाव अधिकारी जगन्नाथ राम तिरदिया (सेवानिवृत्त प्राचार्य, कॉलेज शिक्षा) ने किया।

- विज्ञापन -image description

पूर्व अध्यक्ष दिनेश लाडना ने बताया कि कार्यकारिणी के पदों पर निर्विरोध मनोनयन हुआ, जिसमें-

- Advertisement -ishan
  • अध्यक्ष – जगदीश राय (सेवानिवृत्त सीबीईओ)
  • उपाध्यक्ष – किशनलाल कांसोटिया (अध्यापक)
  • महासचिव – किस्तुरमल वर्मा (अध्यापक)
  • कोषाध्यक्ष – पांचुराम मोहनपुरिया

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों में जगदीश राय, भंवरलाल बारूपाल, लालचंद मोहनपुरिया, सुंडाराम रॉयल, हरिराम देवगांवा, चिरंजी लाल खींची को सम्मानित किया गया। साथ ही सरकारी सेवा में नव चयनित कार्मिकों – खुशबू झाला, राजेंद्र कुमार मोहनपुरिया व रवि कुमार – को माला, भीम दुपट्टा व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

सदन को रतनलाल ढेनवाल, मदन परमार (तहसीलदार), प्रहलाद राय (CBEO), हितेश गुडेसर, किशनलाल कांसोटिया (पूर्व महासचिव), सूजाराम बनिया (अधीक्षण अभियंता) ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर वीणा झाला, छोटूराम गोठवाल, राधेश्याम कांसोटिया, मनोहरलाल परिहार, ललित कुमार मोहनपुरिया, प्रभुराम बारूपाल, भंवरलाल बनिया, दीपक झाला, भेरुराम, किशोर कुमार, गोपाल माहिच, राजकुमार रिशकरण, महावीर प्रसाद, ओमप्रकाश खोरवाल, लालाराम, छोटूराम रेगर, रामनिवास पंवार, रामनिवास गोठवाल, भंवरलाल बारूपाल, छिदी सिंह, चतुर्भुज मेघवंशी, श्यामजी मोतीपुरा, कमलेश कुमार, सुरेंद्र कुमार और राजेंद्र कुमार सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

जोधपुर में कार नाले में बही, कुचामन सिटी के व्यापारी और पत्नी सहित 3 की मौत

कुचामनसिटी : बारिश से नमक के खारडे में भरा पानी, किसानों के खिले चेहरे

डीडवाना-कुचामन पुलिस ने एक दिवसीय विशेष अभियान में 53 बदमाशों को दबोचा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!