Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में बारिश शुरू, आसपास के शहरों में भी बरसे मेघ

कुचामन सिटी में बारिश शुरू, आसपास के शहरों में भी बरसे मेघ

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. आज सोमवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और सुबह 11:00 बजे से कुचामन सिटी में बारिश शुरू हो गई है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

इस बारिश से तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहावना हो गया है। हल्की उमस के बीच बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है।

- विज्ञापन -image description
कुचामन सिटी में बारिश से पहले घने बादल छाए।

डीडवाना, मकराना और नावां में भी बारिश दर्ज की गई है, जिससे पूरे क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदल गया है। डीडवाना-कुचामन जिले में तापमान इस समय लगभग 32 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है।

मौसम विभाग का अलर्ट – मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर ने राजस्थान के कई जिलों के लिए अगले तीन घंटों के भीतर तेज बारिश, आकाशीय बिजली और सतही हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।

- Advertisement -ishan

ऑरेंज अलर्ट – जयपुर, टोंक, सीकर, बारां, झालावाड़, नागौर, कोटा, सवाई माधोपुर

इन जिलों में तेज वर्षा, मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और तेज सतही हवा (30–50 किमी/घंटा) की संभावना है।

येलो अलर्ट – चूरू, भीलवाड़ा, अजमेर, झुंझुनूं, पाली, बूंदी, राजसमंद, करौली, चित्तौड़गढ़, वापी

इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, बिजली गिरने और 20–30 किमी/घंटा की हवा चलने की संभावना है।

राजस्थान में दर्ज बारिश (23 जून):
पिछले 24 घंटों में राजस्थान के अनेक स्थानों पर मेघगर्जन के साथ मध्यम से भारी तथा कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। धौलपुर, बारां, टोंक, झालावाड़, जयपुर, बूंदी और सिरोही जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज हुई। प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा बाड़ी (धौलपुर) में 102 मिमी दर्ज की गई।

जोधपुर में कार नाले में बही, कुचामन सिटी के व्यापारी और पत्नी सहित 3 की मौत

कुचामनसिटी : बारिश से नमक के खारडे में भरा पानी, किसानों के खिले चेहरे

कुचामन ट्यूरिज्म: कुचामन की दक्षिण- पश्चिम पहाड़ियों में छुपी है पर्यटन की अपार संभावनाएं, बन सकता है ट्यूरिज्म पॉइंट

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments