Sunday, March 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन न्यूज़: आसपुरा रोड पर जलभराव से लोग परेशान

कुचामन न्यूज़: आसपुरा रोड पर जलभराव से लोग परेशान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन न्यूज़: मोतीराम जी की कोठी के पास स्थित आसपुरा रोड पर मामूली बारिश के बाद भी जलभराव की गंभीर समस्या सामने आ रही है। यह सड़क आसपुरा, प्रेमराज जी का बांसड़ा, भंवरपुरा, जिलिया, मंगलपुरा, चांदपुरा, जोड़पुरा, सबलपुरा, चारणवास और उदयपुरा जैसे 10 गांवों को शहर से जोड़ती है।

- विज्ञापन -image description
image description

स्थानीय निवासी देवीलाल दादरवाल ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग आवाजाही करते हैं, जिनमें स्कूली बच्चे, राहगीर और वाहन चालक शामिल हैं। जलभराव के कारण इन सभी को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, खासकर बरसात के मौसम में यह समस्या और भी विकराल रूप ले लेती है।

- विज्ञापन -image description

स्थानीय लोगों ने कई बार नगरपरिषद को समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। नागरिकों की मांग है कि बरसात शुरू होने से पहले इस रोड पर बड़ा नाला या प्रभावी सीवरेज सिस्टम बनाया जाए, जिससे पानी की उचित निकासी हो सके।

लोगों ने एसडीएम सुनील कुमार और नगरपरिषद आयुक्त देवीलाल बोचल्या से मौके का निरीक्षण कर ठोस कार्रवाई की मांग की है। वहीं नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे।

- Advertisement -ishan

एसडीएम सुनील कुमार ने बताया कि नगरपरिषद आयुक्त को मौके पर जाकर निरीक्षण कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

आसपुरा रोड पर मामूली बारिश में भी जलभराव की समस्या से 10 गांवों के लोग परेशान हैं। स्कूली बच्चों और आमजन को हो रही परेशानी को देखते हुए नागरिकों ने शीघ्र समाधान की मांग की है। समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने नगरपरिषद को निर्देश जारी किए हैं।

कुचामन न्यूज: राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

जवाहर स्कूल कुचामन सिटी में खेल प्रतियोगिताएं, मंत्री विजय सिंह चौधरी रहे मुख्य अतिथि

कुचामन सिटी में पहली बारिश में ही सड़कों की खुल गई पोल, जगह-जगह टूटीं

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!