Monday, May 4, 2026
Homemakranaमकराना स्कूल में प्रशासनिक अधिकारी ने खुद को लगाई आग, अजमेर में...

मकराना स्कूल में प्रशासनिक अधिकारी ने खुद को लगाई आग, अजमेर में उपचार जारी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना कुचामन जिले के मकराना शहर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज घटना हुई, जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया।

- विज्ञापन -image description
image description

विद्यालय में कार्यरत सहायक प्रशासनिक अधिकारी (एएओ) रामअवतार शर्मा (58 वर्ष) ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। वे गंभीर रूप से झुलस गए, जिनका इलाज अजमेर के अस्पताल में जारी है।

- विज्ञापन -image description

विद्यालय में पेट्रोल की बोतल लेकर पहुंचे थे अधिकारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रामअवतार शर्मा सुबह स्कूल परिसर में प्लास्टिक की बोतल में पेट्रोल लेकर आए थे। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ समय से मानसिक दबाव में थे। विद्यालय के एक कमरे में उन्होंने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। घटना के वक्त स्कूल में सफाई कर रही एक महिला कर्मचारी की नजर उन पर पड़ी, जिन्होंने शोर मचाकर अन्य स्टाफ को बुलाया।

स्थानीय कर्मचारियों और लोगों ने आग बुझाई और तत्काल उन्हें मकराना उपजिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उन्हें अजमेर रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि वे लगभग 70 फीसदी झुलस चुके हैं।

- Advertisement -ishan

नोटिस से आहत होकर उठाया कदम

सूचना मिलते ही मकराना थाने के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) अयूब खान अस्पताल पहुंचे और घायल रामअवतार शर्मा के पर्चा बयान दर्ज किए। शर्मा ने अपने बयान में कहा कि विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा उन्हें नोटिस देने की बात कही गई थी, जिससे वे मानसिक रूप से अत्यधिक परेशान हो गए थे। इसी मानसिक तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया।

परिजनों की निष्पक्ष जांच की मांग

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। परिजनों का कहना है कि रामअवतार ईमानदारी से कार्य कर रहे थे, लेकिन स्कूल प्रबंधन द्वारा मानसिक दबाव बनाया जा रहा था।

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की तहकीकात में जुटी है। अधिकारी के बयान, विद्यालय स्टाफ और प्रशासन से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मकराना न्यूज: युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, 8 दिन बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी

मकराना के डॉक्टर की मौत पर दूसरे दिन भी हड़ताल, मंत्री से मिले परिजन

मकराना में क्रेन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!