Saturday, March 7, 2026
Homeक्राइम न्यूजपरबतसर पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दो कुख्यात बदमाशों को दबोचा,...

परबतसर पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दो कुख्यात बदमाशों को दबोचा, बड़ा कांड करने वाले थे

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

परबतसर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों के पास से अवैध हथियार, जिन्दा कारतूस और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

- विज्ञापन -image description
image description

दोनों बदमाश परबतसर क्षेत्र में पैसों के लेनदेन को लेकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।

- विज्ञापन -image description

दरअसल, 5 जून 2025 को परबतसर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति एक बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल पर बांसड़ा की तरफ जा रहे हैं। सूचना के आधार पर थानाधिकारी जगदीश प्रसाद ने टीम के साथ भोपा की ढाणी से बांसड़ा जाने वाले रास्ते पर नाकाबंदी की। जैसे ही बदमाशों ने पुलिस को देखा, वे मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल पादड़ा (29) निवासी पादड़ों की ढाणी (बांसड़ा), और विरेन्द्रसिंह उर्फ राजवीर उर्फ धोलिया उर्फ चीमा (22) निवासी झझारपुर (खैरथल तिजारा) के रूप में हुई है।

- Advertisement -ishan

तलाशी के दौरान राहुल पादड़ा के पास से एक अवैध देशी कट्टा और एक जिन्दा कारतूस जबकि विरेन्द्रसिंह के पास से दो जिन्दा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने इनसे बरामद हथियार और बिना नंबर की मोटरसाइकिल को जब्त कर थाना परबतसर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक डीडवाना-कुचामन  हनुमान प्रसाद (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसर जिनेन्द्र जैन (RPS) और वृत्ताधिकारी मकराना भवानी सिंह (RPS) के निर्देशन में अंजाम दिया गया।

जांच में खुलासा – पुलिस जांच में यह सामने आया कि राहुल पादड़ा थाना परबतसर और अन्य थानों में दर्ज कई मामलों में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। वह अपने साथी विरेन्द्रसिंह के साथ किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहा था। उन्होंने बताया कि वे महिपाल यादव नामक व्यक्ति से अवैध हथियार लेकर आए थे और एक संगठित गिरोह के संपर्क में थे।

वहीं, विरेन्द्रसिंह उर्फ चीमा ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह पहले भी हथियार तस्करी, शराब तस्करी और मारपीट के मामलों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ थाना ततारपुर और थाना रिंगस में कई प्रकरण दर्ज हैं। जनवरी 2025 में उसने अपने गिरोह के साथ मिलकर सीकर जिले के रिंगस क्षेत्र में एक बस में लाखों रुपये की डकैती की थी और तब से फरार था।

दोनों बदमाशों का इरादा परबतसर क्षेत्र में पैसों के लेनदेन को लेकर कोई बड़ी वारदात करने का था, जिसकी तैयारी में वे थे। पुलिस का कहना है कि इनसे और भी वारदातों का खुलासा हो सकता है, पूछताछ जारी है।

डीडवाना-कुचामन पुलिस की अपील – 

पुलिस ने क्षेत्र के युवाओं से अपील की है कि वे अपराधियों या उनके गिरोहों को सोशल मीडिया पर न महिमामंडित करें। ऐसा करने वालों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

राजकीय बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय कुचामन सिटी का प्रभारी सचिव ने किया औचक निरीक्षण

कुचामन सिटी में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जन जागृति अभियान

ईद को लेकर कुचामन सिटी थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!