Wednesday, April 29, 2026
Homemakranaनावां विधानसभा को मिली 25 सड़कों की सौगात, 15 करोड़ की स्वीकृति

नावां विधानसभा को मिली 25 सड़कों की सौगात, 15 करोड़ की स्वीकृति

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी घोषणा की है। क्षेत्र की 25 नॉन पेंचेबल एवं मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण के लिए ₹15 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है।

- विज्ञापन -image description
image description

इस पर राजस्व, उपनिवेशन एवं सैनिक कल्याण विभाग के राज्यमंत्री व नावां विधायक विजय सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व उपमुख्यमंत्री एवं वित्त व पीडब्ल्यूडी मंत्री दीया कुमारी का आभार प्रकट किया है।

- विज्ञापन -image description

राज्यमंत्री चौधरी ने बताया कि यह स्वीकृति ग्रामीण क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगी और वर्षों से उपेक्षित सड़कों को अब पक्की सड़कों में बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से जनता इन सड़कों की मांग कर रही थी, जिसे सरकार ने गंभीरता से लेते हुए यह स्वीकृति दी है।

मंत्री चौधरी ने बताया कि इन 25 सड़कों में कई महत्वपूर्ण गांवों और ढाणियों को जोड़ने वाली सड़कें शामिल हैं, जिससे कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और यातायात से जुड़ी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन सड़कों का टेंडर जारी कर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।

- Advertisement -ishan

कुचामन से नारायणपुरा हाइवे बना एक्सीडेंट जॉन, आए दिन हो रहे हादसे

कुचामन सिटी में पुलिस थाने के पास ही कैफे में महिला से दुष्कर्म

कुचामन सिटी के कॉलेज संचालक सहित तीन गिरफ्तार, फर्जी कॉलेज से उठाई 23 लाख की छात्रवृत्ति

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!