नावां शहर के जयपुर मेगा हाइवे पर स्थित जगदम्बा मोटर्स पर शुक्रवार को भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की ओर से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का स्वागत किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ के जयपुर से डीडवाना जाते समय नावां स्थित जगदम्बा मोटर्स पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।


भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश योगी ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इसके साथ ही प्रधान राजेश गुर्जर, पालिका उपाध्यक्ष आनंदीलाल कुमावत, जिला परिषद सदस्य चुन्नीलाल माली ने भी प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
इसके साथ ही राजस्व राज्य मंत्री व नावां विधायक विजय सिंह चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह, प्रदेश मंत्री भूपेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष सुनीता रांदड़, जिला प्रमुख भगीरथ चौधरी का भी माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।


प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सभी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि अशोक टेलर पिछले 35 वर्षों से पार्टी के एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में सेवा कर रहे हैं, लेकिन कभी भी किसी पद की लालसा नहीं रखी। इसी तरह हमें भी देशहित में बिना किसी पद की लालसा के पार्टी की सेवा करनी चाहिए। हमें केवल देशहित में सोचना है।
राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी वर्तमान में राज्य सरकार में रहकर प्रदेश के विकास में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
गत सरकार की तुलना में हमारी सरकार ने बेहतर कार्य किया है। आपके क्षेत्र के विकास में भी कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों के बारे में विस्तार से बताया और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष सायरी देवी गांधी, अशोक पारीक, पूर्व पालिकाध्यक्ष उत्तमचंद बियानी, साल्ट डेवलेपमेंट एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष दिनेश जांदू, सीताराम नागा, मदनलाल पिपलोदा, पार्षद प्रतिनिधि जगदीश कुमावत, रामप्रसाद कुमावत, गोपाल गांधी, मुकेश जलांधरा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नावां पालिका ने सुविधाओं पर किए लाखों खर्च, लेकिन नतीजा शून्य
नावां सिटी: अंत्योदय संबल पखवाड़ा शुरू, पंचायतों में आयोजित हो रहे शिविर
नावां: पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा के तहत शिविर का आयोजन