Homeनावां शहरनावां में तेज रफ्तार नमक डंपर ने कैम्पर को मारी टक्कर

नावां में तेज रफ्तार नमक डंपर ने कैम्पर को मारी टक्कर

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां न्यूज: शहर के रेलवे पुलिया क्षेत्र में सोमवार को एक तेज रफ्तार ओवरलोड नमक डंपर ने एक कैम्पर को टक्कर मार दी।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

हादसे में कैम्पर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत मारवाड़ चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है।

- विज्ञापन -image description

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नमक से भरा डंपर तेज गति से चल रहा था और ओवरटेक करने के प्रयास में जगह नहीं मिलने पर सामने चल रही कैम्पर को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डंपर कैम्पर को करीब तीन फुट तक घसीटते हुए ले गया। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई और स्थानीय लोगों ने घायल चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

शहरवासियों ने बताया कि नमक उद्योग के चलते क्षेत्र में भारी संख्या में डंपर, ट्रक और ट्रैक्टरों का आवागमन होता है, जो अक्सर ओवरलोड रहते हैं और बेतरतीब गति से चलते हैं। ये वाहन न तो छोटे वाहनों को साइड देते हैं और न ही हॉर्न बजाते हैं। ऐसे में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से इस दिशा में कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही।

- Advertisement -ishan

नावां में कैंची से हत्या के दोषी को कुचामन कोर्ट ने सुनाया आजीवन कारावास

नावां में करंट लगने से दंपत्ति की मौत, अस्पताल में उमड़ा कुमावत समाज

नावां विधानसभा को मिली 25 सड़कों की सौगात, 15 करोड़ की स्वीकृति

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments