Sunday, February 15, 2026
Homeनावां शहरनावां पेंशनर्स समाज की ओर से उपखंड अधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम...

नावां पेंशनर्स समाज की ओर से उपखंड अधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां शहर के उपखंड कार्यालय में सोमवार को पेंशनर्स समाज नावां के सदस्यों ने प्रधानमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी के जरिए ज्ञापन भेजा।

- विज्ञापन -image description
image description

पेंशनर्स समाज के सदस्यों ने ज्ञापन में बताया कि केन्द्रीय सिविल सेवा (पेन्शन) नियमों और भारत की संचित निधि से पेंशन देनदारियों पर व्यय के सिद्धान्तों के वैद्यकरण से सबंधित विधेयक संसद से पारित हो जाने के फलस्वरूप केन्द्र सरकार को पूर्व पेंशनरों और वर्तमान पेशनरों में विभेद करने का अधिकार भी प्राप्त हो गया है।

- विज्ञापन -image description

इस प्रकार केन्द्र सरकार की ओर से पूर्व पेंशनरों एवं वर्तमान पेंशनरों में भेद करने के अधिकार प्राप्त करने से माननीय उच्चतम न्यायालय में विभिन्न निर्णयों का उल्लंघन होता है। इसके साथ ही दिनांक 01.01.2016 के पहले व इसके पश्चात के पेंशनरों के मध्य 7वें वेतन आयोग द्वारा प्रदत्त समानता भी समाप्त होने का जोखिम उत्पन्न हो गया है।

- Advertisement -ishan

केन्द्र सरकार द्वारा स्पष्ट भी किया गया है कि यह कार्यवाही कतिपय मुकदमों से उत्पन्न स्थिति के कारण करनी पड़ी है। यदि ऐसा था तो भी उक्त बिल में इस आशय का उल्लेख किया जा सकता था कि यह एक सीमित उद्देश्य के लिए है एवं इसका कोई प्रभाव आगामी केन्द्रीय वेतन आयोग पर नहीं पड़ेगा।

देश की सामाजिक व्यवस्था में देश के प्रत्येक नागरिक को न्याय एवं सुरक्षा प्रदान करना भी प्रत्येक कल्याणकारी शासन व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य होता है। इस न्याय को प्रदान किए जाने हेतु न्यायालयों के द्वारा दिये गये निर्णय को सामान्य जन सहित प्रत्येक क्षेत्र के लोगो द्वारा स्वीकार किए जाने की अपेक्षा की जाती है।

पेंशन उन लोगों के लिए सामाजिक न्याय प्रदान करने हेतु एक सामाजिक उपाय है जिन्होंने अपने जीवन की सर्वोत्तम अवधि अपनी नियोक्ता के लिए इस आश्वासन के दृष्टिगत कठिन परिश्रम किया कि बुढापे में उन्हें समाज में बेसहारा नहीं छोडा जाएगा।

इसके साथ ही अन्य मुद्दों से भी ज्ञापन के जरिए अवगत करवाया गया। इस अवसर पर नावां पेंशनर्स समाज के अध्यक्ष सुरेश गौड़, मदनलाल पिपलोदा, नटवर शर्मा, दिलीप सांखला, शिवदत शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

नावां: आईटीआई के पास कचरे का अंबार, राहगीर और छात्र परेशान

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कुचामन और नावां में हुआ योगाभ्यास

नावां सिटी में ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई, दो वाहन सीज, 83 हजार के चालान

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!