Homeक्राइम न्यूजनावां क्षेत्र में 800 ग्राम गांजा के साथ युवक पकड़ा गया

नावां क्षेत्र में 800 ग्राम गांजा के साथ युवक पकड़ा गया

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां पुलिस ने रविवार को निकटवर्ती ग्राम गुढ़ा साल्ट में अवैध रूप से गांजा रखने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

प्राप्त जानकारी के अनुसार – पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचंद खारिया व वृताधिकारी अरविंद विश्नोई के निकटतम पर्यवेक्षण में थानाधिकारी नंदलाल और उनकी टीम ने अवैध मादक पदार्थ रखने के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी शेख सद्दाम के कब्जे से गांजा बरामद किया।

- विज्ञापन -image description

थानाधिकारी नंदलाल ने बताया कि शनिवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए जिला डीडवाना कुचामन की सरहद पर स्थित ग्राम गुढ़ा साल्ट से शेख सद्दाम पुत्र शेख सफी मोहम्मद उर्फ कालू, जाति कलाल के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 800 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

जिस पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए प्रकरण संख्या 148/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल नरेश कुमार, कांस्टेबल महेन्द्र कुमार एवं संदीप कुमार ने सहयोग किया।

- Advertisement -ishan

नावां: राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के गौड़ बने जिलाध्यक्ष

नावां: रमेश मोर भामाशाह अवार्ड से सम्मानित

नावां का पार्क उपेक्षा का शिकार, झूले टूटे, घास जली, जिम बेकार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments