Sunday, February 15, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी सहित पूरे जिले में शुरू हुई प्री-मानसून बारिश

कुचामन सिटी सहित पूरे जिले में शुरू हुई प्री-मानसून बारिश

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. पिछले कई दिनों से जारी तेज गर्मी के बाद कुचामन सिटी में रविवार शाम को आखिरकार प्री-मानसून की शुरुआत हो गई।

- विज्ञापन -image description
image description

शहर में शाम से ही बादल छा गए और विभिन्न इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली। शाम को तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में तापमान में गिरावट होगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

- विज्ञापन -image description

नावां, मकराना और डीडवाना में भी बारिश दर्ज
पूरा डीडवाना-कुचामन जिला प्री-मानसून की बौछारों से भीग उठा है। नावां, मकराना, डीडवाना जैसे शहरों में भी बारिश दर्ज की गई। लोगों ने राहत की सांस ली और मौसम में ठंडक का एहसास हुआ।

राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश…
राज्य के अन्य हिस्सों में भी बारिश का दौर जारी है। जयपुर, अलवर, राजसमंद, जोधपुर, पाली, बूंदी और सवाईमाधोपुर में बारिश दर्ज की गई है।

- Advertisement -ishan

मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए सोमवार को 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। इनमें नागौर, बाड़मेर, सिरोही, जालौर, उदयपुर, डूंगरपुर, पाली, राजसमंद, जैसलमेर, जोधपुर और बीकानेर शामिल हैं। अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जयपुर मौसम विभाग द्वारा 1 घंटे पहले राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश को लेकर रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया।

अलवर में भ्रष्टाचार की पोल खोल गई बारिश

अलवर में प्री-मानसून की बारिश ने सरकारी निर्माण की पोल खोल दी। करीब डेढ़ महीने पहले केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और वन राज्य मंत्री संजय शर्मा द्वारा उद्घाटित प्रतापबंध चौकी से बाला किला तक की सड़क 40 मिनट की बारिश में बह गई। इस मामले में भ्रष्टाचार की आशंका जताई जा रही है।

जयपुर मौसम विभाग द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश को लेकर रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट आज दिनांक 15 जून 2025 को शाम 5:30 बजे (17:30 बजे) जारी किया गया है। यह चेतावनी आगामी तीन घंटों तक प्रभावी मानी गई है।

रेड अलर्ट: नागौर, जोधपुर, पाली और बाड़मेर जिलों में तेज मेघगर्जना, हल्की से मध्यम वर्षा, आकाशीय बिजली, धूल भरी आंधी (हवा की गति 70–80 किमी/घंटा, झोंकों के साथ 100 किमी/घंटा तक) और ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है।

ऑरेंज अलर्ट: अलवर, जयपुर, दौसा, अजमेर, भीलवाड़ा, सीकर, चूरू और झुंझुनूं जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम बारिश, तेज हवाएं (50–70 किमी/घंटा) और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

येलो अलर्ट: बीकानेर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, जालौर, सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में हल्की बारिश, तेज सतही हवाएं (30–40 किमी/घंटा) और मेघगर्जना हो सकती है।

नावां में करंट लगने से दंपत्ति की मौत, अस्पताल में उमड़ा कुमावत समाज

मंत्री विजय सिंह ने किया कुचामन जिला अस्पताल में नवनिर्मित कार्यों का लोकार्पण

डीडवाना में 55.32 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!