Friday, April 17, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: पशु अस्पताल में डॉक्टर नहीं, इलाज के लिए भटक रहे...

कुचामन सिटी: पशु अस्पताल में डॉक्टर नहीं, इलाज के लिए भटक रहे पशुपालक

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राजस्थान सरकार प्रदेश के पशु चिकित्सालयों व पशु विज्ञान केंद्रों में पशुओं के लिए सम्पूर्ण चिकित्सा उपलब्ध करवाने के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च कर विभिन्न योजनाएं अमल में ला रही है। 

- विज्ञापन -image description
image description

वहीं दूसरी तरफ कुचामन उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत दीपपुरा में स्थित कड़वो की ढ़ाणी गोपालपुरा के राजकीय पशु चिकित्सालय में पशु चिकित्सा के नाम पर क्षेत्र के पशुपालकों को निराश होना पड़ रहा है।

- विज्ञापन -image description

यह पशु अस्पताल एक कंपाउंडर के भरोसे चल रहा है। कई महीने पहले यहां कार्यरत पशु चिकित्सक डॉ. मुकेश कुमार बिलोनिया को कुचामन में प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) पर लगा दिया गया। डॉक्टर के नहीं होने से गोपालपुरा, दीपपुरा, सुजानपुरा सहित दर्जनों ढ़ाणियों के पशुपालक इलाज के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं।

जानकारी के अनुसार लंबे अरसे बाद अस्पताल में डॉक्टर की नियुक्ति हुई थी, लेकिन कुछ माह पहले ही डॉ. बिलोनिया को कुचामन में डेपुट किया गया। वर्तमान में क्षेत्र के पशुपालक बीमार पशुओं के इलाज के लिए परेशान हैं।

- Advertisement -ishan

इसको लेकर सामाजिक कार्यकर्ता भगतसिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष एवं विश्व जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष परसाराम बुगालिया ने डॉ. मुकेश कुमार बिलोनिया की प्रतिनियुक्ति रद्द कर गोपालपुरा के राजकीय पशु चिकित्सालय में स्थायी रूप से डॉक्टर की नियुक्ति की मांग को लेकर कुचामन उपनिदेशक डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के नाम ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने बताया कि चिकित्सक ड्यूटी नहीं देकर प्रतिनियुक्ति करवा चुका है और अस्पताल कंपाउंडर मनोज कुमार के भरोसे चल रहा है। डॉक्टर की अनुपस्थिति में इलाज के अभाव में बीमार पशु दम तोड़ रहे हैं।

प्रतिनियुक्ति रद्द करने की मांग

परसाराम बुगालिया ने विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति रद्द करने की मांग की है और चेतावनी दी है कि जल्द ही डॉक्टर की नियुक्ति नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

सरकारी योजनाओं और टीकाकरण से वंचित

अस्पताल में डॉक्टर नहीं होने से पशुपालक समय-समय पर होने वाले टीकाकरण और सरकारी योजनाओं से वंचित हो रहे हैं। समय पर टीकाकरण नहीं होने से पशु बीमार हो रहे हैं।

डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण गांवों में निजी प्रैक्टिस करने वाले कंपाउंडरों से इलाज करवाना पड़ रहा है, जिससे कई बार पशु गंभीर रूप से बीमार होकर बचाए नहीं जा पाते।

विभाग के उच्चाधिकारियों ने डॉ. मुकेश कुमार बिलोनिया को कुचामन में डेपुटेशन पर लगा रखा है। पशुपालकों की समस्या से उन्हें अवगत करा दिया गया है।

कुचामन सिटी हॉस्पिटल के पीछे मिला नवजात का भ्रूण, पुलिस कर रही है जांच

कुचामन सिटी में मातृ एवं शिशु चिकित्सा इकाई को यथावत रखने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

कुचामन सिटी: खेत में काम करते समय करंट लगने से महिला की मौत, परिवार में पसरा मातम

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!