Wednesday, April 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन न्यूज: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास को कांग्रेसियों...

कुचामन न्यूज: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास को कांग्रेसियों द्वारा श्रद्धांजलि

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन न्यूज: नगर कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय गिरिजा व्यास को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

- विज्ञापन -image description
image description

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष भंवर अली खान ने गिरिजा व्यास को एक महान विदुषी, निर्भीक एवं निडर महिला बताया।

- विज्ञापन -image description

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय व्यास के निधन से कांग्रेस पार्टी को अपुरणिय क्षति हुई है। जिसकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा रही गिरिजा व्यास ने महिला विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रही। तथा महिलाओं के उत्थान के लिए उन्होंने सदा संघर्ष किया।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित कांग्रेसी।

नगर परिषद उपसभापति ने स्वर्गीय व्यास के एक महान विदुषी महिला बताया तथा कहा कि चार बार संसद में अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। केंद्र सरकार में मंत्री, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्षा एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्षा रहते हुए उन्होंने कई जनकल्याणकारी कार्य किये जिसकी बदौलत उन्हें चार बार सांसद बनने का मौका मिला।

- Advertisement -ishan

प्रदेश महिला महासचिव मृदुला कोठारी ने भी स्वर्गीय व्यास को एक निर्भीक एवं निडर एवं स्पष्ट वादी महिला बताया तथा उनके प्रदेश अध्यक्षा कार्यकाल को कांग्रेस पार्टी का स्वर्णिम कार्यकाल बताया। तथा महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर संघर्ष करने वाली महिला बताया।

पारिवारिक सदस्य राम अवतार भट्ट ने बताया कि कुचामन क्षेत्र के लिए तो यह काफी शोक का समय है। क्योंकि स्वर्गीय व्यास की प्रारंभिक शिक्षा भी कुछ समय के लिए कुचामन में प्राप्त की। राजनीतिक शास्त्र में एम फिल की उपाधि तथा अनेकों शोध कार्य में भी पीएचडी की उपाधि भी उन्होंने अपने परिश्रम से प्राप्त की।

कुचामन सिटी. में पुस्तकालय विस्तृत भवन का उद्घाटन भी इनके कर कमलों द्वारा किया गया था। कुचामन से उनका विशेष लगाव सदा ही रहा समय-समय पर इनका कुचामन भी आगमन होता रहा। निधन के समाचार से कुचामन वासियो को भी काफी गहरा आघात लगा।

पहलगाम आतंकी हमले का जवाब दें सरकार

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के पश्चात पहलगाम में हुए आतंकी हमले में दिवंगत हुए देश के नागरिकों को भी 2 मिनट का मौन धारण करके सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की तथा इस कायरतापूण हरकत की तीव्र भर्त्सना की। सरकार से अनुरोध किया कि इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए तथा आतंकवादियों को प्रश्रय एवं शरण देने वालों को भी सजा देनी चाहिए।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शेर खान, ब्लॉक अध्यक्ष कुचामन भंवर अली खान, ब्लॉक अध्यक्ष नावां उदय सिंह खारिया नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुतेद्र सारस्वत, प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव मृदुला कोठारी, नगर परिषद उपसभापति हेमराज चावला, आईएनसीआर के प्रदेश अध्यक्ष परसराम बुगालिया, कमलकांत डोडवाडिया, मुन्ना राम महला फौजी, नगर परिषद पार्षद बुंदूअली भाटी, जिला सेवादल महिला अध्यक्षू पूजा सोनी, वरिष्ठ कांग्रेसी दुर्गाराम चौधरी, पूसाराम राठी, गजेंद्र कांसोटिया, मोहम्मद नासिर, श्रीराम पिपलोदा, मोहनलाल सांखला, सचिन सांखला, सहित उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय व्यास को नम आंखों से अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। तथा 2 मिनट का मौन धारण किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कुचामन विकास महिला मंच ने पुलिस थाने में लगाए पक्षियों के लिए परिण्डे और जल कुंड

कुचामन में ई-मित्र की आड़ में रेलवे टिकटों की अवैध बिक्री, एक आरोपी गिरफ्तार

कुचामन न्यूज: OBC मोर्चा अध्यक्ष कमल राजोरिया के जन्मोत्सव पर 50 केन जल प्याऊ की व्यवस्था का शुभारंभ

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!