Monday, March 30, 2026
Homeनावां शहरनावां: पीपली वाले बालाजी मेला महोत्सव में भव्य भजन संध्या आयोजित, शोभायात्रा...

नावां: पीपली वाले बालाजी मेला महोत्सव में भव्य भजन संध्या आयोजित, शोभायात्रा कल

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां न्यूज: शहर के वार्ड संख्या ग्यारह में स्थित पीपली वाले बालाजी के वार्षिक मेला महोत्सव के दौरान शुक्रवार की रात विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

- विज्ञापन -image description

जिसमें अतिथि गायक कलाकार हरीश द्वारका सहित अन्य कलाकारों ने मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। मंदिर परिसर में बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष अभिषेक गौड़, सचिव मोहित मिश्रा, एवं कोषाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बालाजी के समक्ष दीप प्रज्वलित किया।

इसके पश्चात् गायक हरीश द्वारका ने गणेश वंदना के साथ भजन संध्या का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने “आसरो बालाजी म्हाने थारो थे कष्ट निवारो,” “करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है,” “की जो केसरी के लाल मेरा छोटा सा ये काम,” “मन घोड़लियों मंगवा दे म्हारी मां” सहित अन्य भजनों की प्रस्तुति दी। भजन संध्या के दौरान गायक कलाकारों ने धमाल भजनों की भी प्रस्तुतियां दीं।

- Advertisement -ishan

इसके साथ ही हितेश सोनी, भेरू दत मिश्र, सुशील शर्मा और विजय गुजराती ने भी भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन पर श्रद्धालुओं ने पूर्ण उत्साह के साथ नृत्य का आनंद लिया।

मेला महोत्सव पर शोभा यात्रा कल…

पीपली वाले बालाजी मेला महोत्सव के दौरान रविवार को मंदिर परिसर में सुबह हवन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन में आहुतियां दी जाएंगी।

इसके पश्चात् शाम को बालाजी महाराज की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें भगवान की संजीव झांकियां भी प्रदर्शित की जाएंगी। किशनगढ़ के बैंड और अजमेर के ढोलवादकों की ओर से संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

कुचामन सिटी हॉस्पिटल के पीछे मिला नवजात का भ्रूण, पुलिस कर रही है जांच

कुचामन सिटी: पशु अस्पताल में डॉक्टर नहीं, इलाज के लिए भटक रहे पशुपालक

कुचामन सिटी में मातृ एवं शिशु चिकित्सा इकाई को यथावत रखने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!